फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   election commission reviews preprations of anantnag elections

चुनाव आयोग की टीम ने अनंतनाग चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की

Mon, 24 Apr 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 24 Apr 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
election commission reviews preprations of anantnag elections
अनंतनाग उपचुनाव - फोटो : Demo Pic.

घाटी में उत्पन्न हालातों के मद्देनजर और राज्य सरकार की ओर से अनंतनाग उपचुनाव टालने के आग्रह के बाद चुनाव आयोग ने संसदीय सीट के तहत आने वाले सभी चार जिलों के डीसी तथा एसएसपी से कानून व्यवस्था के हालात की जानकारी हासिल की। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये उन्होंने सुरक्षा स्थिति तथा चुनाव की तैयारियों को जाना। 

विज्ञापन


उप चुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा, संदीप सक्सेना और आयोग के निदेशक सचिवालय निखिल कुमार की अगुवाई में उच्च स्तरीय चुनाव आयोग की टीम ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अनंतनाग उप चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान टीम ने सुरक्षा स्थिति का भी जायजा लिया।मुख्य चुनाव अधिकारी शांतमनु, मंडलायुक्त बशीर खान, पुलिस महानिरीक्षक, सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक और संबंधित जिला चुनाव अधिकारियों ने उप चुनाव आयुक्तों को उप चुनाव की तैयारियों और सुरक्षा स्थिति की जानकारी दी।
विज्ञापन


शांतमनु ने सियासी दलों के प्रतिनिधियों, उम्मीदवारों, पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ अनंतनाग उप चुनाव, सुरक्षा स्थिति व अन्य संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में अनंतनाग उपचुनाव कराने के लिए उनकी राय के साथ-साथ सुरक्षा हालात पर भी बात की गई। इस अवसर पर जिला चुनाव अधिकारियों, अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम के एसएसपी भी मौजूद रहे। ज्ञात हो कि कांग्रेस तथा नेकां के प्रतिनिधिमंडल ने पिछले दिनों दिल्ली में चुनाव आयुक्त से मिलकर तय समय पर चुनाव कराने की मांग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed