फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Election Commission Assembly elections in Jammu and Kashmir after the conclusion of Amarnath Yatra

अमरनाथ यात्रा के बाद होगा जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव तारीखों का एलान

Wed, 05 Jun 2019 04:51 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 05 Jun 2019 04:51 AM IST
विज्ञापन
Election Commission Assembly elections in Jammu and Kashmir after the conclusion of Amarnath Yatra
सांकेतिक तस्वीर

चुनाव आयोग जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान अमरनाथ यात्रा के बाद करेगा। यात्रा एक जुलाई से शुरू होगी जो 15 अगस्त तक चलेगी। स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया इस साल कुछ समय बाद शुरू हो सकती है। 

विज्ञापन


आयोग के बयान के अनुसार चुनाव पैनल ने सर्वसम्मति से यह तय किया है कि चुनाव कराने पर विचार इस वर्ष अंत में किया जा सकता है। आयोग राज्य में पल-पल की स्थिति की निगरानी करेगा। सभी जगहों से इनपुट्स के आधार पर अमरनाथ यात्रा के बाद चुनाव की तारीखों की घोषणा संभव है। राज्य विधानसभा में 87 सीटें हैं। 
विज्ञापन


भाजपा के गठबंधन सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद 19 जून को राज्यपाल शासन लग गया था। छह महीने की अवधि पूरी होने के बाद 19 दिसंबर से राष्ट्रपति शासन है, जिसकी मियाद 19 जून को समाप्त हो जाएगी। इसके बाद फिर राष्ट्रपति शासन बढ़ाया जाएगा। संविधान के अनुसार राष्ट्रपति शासन में छह महीने की अवधि में चुनाव कराना अनिवार्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की तिथि का जब 10 मार्च को एलान किया गया तो उस वक्त आयोग ने यहां की चुनाव तिथियों का एलान नहीं किया था। इसके बाद तीन सदस्यीय पर्यवेक्षकों के दल को भेजा गया था जिसने जम्मू व कश्मीर में सभी राजनीतिक दलों से मुलाकात कर उनकी राय जानी थी। पर्यवेक्षकों ने लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव कराने संबंधी रिपोर्ट दी थी। 

हालांकि, अप्रैल में राज्य प्रशासन के अधिकारियों ने आयोग के साथ मुलाकात कर कहा था कि पर्यटक सीजन तथा अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर राज्य में निकट भविष्य में विधानसभा चुनाव न कराए जाएं। हालांकि, आयोग ने राज्य प्रशासन के तर्क को खारिज कर दिया था। उसका मानना था कि यदि लोकसभा चुनाव हो सकते हैं तो विधानसभा चुनाव कराने में क्या दिक्कत है। 


यह बैठक पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के बाद हुई थी जिसमें कहा गया था कि लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने लोकसभा चुनाव के तत्काल बाद तथा अमरनाथ यात्रा से पहले विधानसभा चुनाव कराने की मांग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed