फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   election commision active on nikay election

निकाय चुनाव को लेकर सक्रिय हुआ चुनाव विभाग

Sun, 31 Jan 2016 12:25 AM IST
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
election commision active on nikay election

राज्यपाल एनएन वोहरा के नगर निगम (शहरी स्थानीय निकाय) चुनाव को अप्रैल महीने में करवाने की कार्य योजना मुख्य सचिव बीआर शर्मा को तैयार करने के दिशा-निर्देशों के बाद रियासत का चुनाव विभाग सक्रिय हो गया है।

विज्ञापन


वार्ड स्तर पर मतदाता सूचियों के डाटा को कंप्यूटरीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है और फरवरी के दूसरे सप्ताह से आपत्तियां दर्ज करने का काम भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार फरवरी के दूसरे सप्ताह में स्थानीय निकाय के विभिन्न वार्डों की मुख्य मतदाता सूचियों को आपत्ति के लिए सार्वजनिक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 मार्च तक वार्ड स्तर की मतदाता सूचियों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा

election commision active on nikay election
स्थानीय निकाय की अंतिम मतदाता सूचियों को मार्च 2016 के अंत तक तैयार कर लिया जाएगा। महिलाओं के लिए वार्ड आरक्षित करने की प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाएगा और एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

रियासत के मुख्य चुनाव अधिकारी शांतमनु का कहना है कि वार्ड स्तर पर मतदाता सूचियों के डाटा कंप्यूटरीकरण का काम शुरू कर दिया गया है।

दस फरवरी के बाद इन सूचियों को पब्लिक डोमेन में डाला जाएगा और 31 मार्च तक फाइनल मतदाता सूचियों को तैयार कर लेने की उम्मीद है। उनका कहना है कि शहरी स्थानीय निकाय चुनाव वर्तमान नियमों के अनुसार ही होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed