{"_id":"58e3d6d14f1c1b00705b4e06","slug":"election-campaign-to-stop-in-srinagar-on-7-april","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा उपचुनाव: श्रीनगर में 7 को थमेगा चुनाव प्रचार, 9 अप्रैल को मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा उपचुनाव: श्रीनगर में 7 को थमेगा चुनाव प्रचार, 9 अप्रैल को मतदान
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 04 Apr 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर लोकसभा उपचुनाव
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर में चुनाव पर्यवेक्षकों ने श्रीनगर लोकसभा उपचुनाव के लिए विभिन्न मतदान केंद्रों पर माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती की समीक्षा की। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डा. फारूक अहमद लोन की ओर से बताया गया कि माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती के सभी इंतजाम कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
आब्जर्वर कमलेश कुमार, अनिल राजकुमार, अनंत टकवले, राजेश तथा कुमार अनिमेष ने हिदायत दी कि चुनाव को पारदर्शी तथा निष्पक्ष कराने के लिए हर इंतजाम किए जाएं। साथ ही मतदाताओं को अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन
श्रीनगर सीट के लिए चुनाव प्रचार 48 घंटे पहले सात अप्रैल को सुबह सात बजे बंद हो जाएगा। इस तिथि और समय के बाद कोई भी सार्वजनिक बैठक या रैली नहीं होगी। इसके साथ ही नौ अप्रैल को श्रीनगर लोकसभा सीट में आने वाले सभी जिलों में शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
इन दस्तावेजों के साथ भी कर सकते हैं वोट
उपचुनाव में मतदान
- फोटो : डेमो फोटो
ड्राइविंग लाइसेंस, सर्विस पहचान पत्र, फोटोयुक्त पासबुक, पैन कार्ड, स्मार्ट कार्ड (रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी), मनरेगा जाब कार्ड, हेल्थ इंश्योरेंस स्मार्ट कार्ड, पेंशन दस्तावेज, आधार कार्ड मतदान के लिए वोटर पहचान पत्र के विकल्प हैं।