फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   election campaign stopped in kashmir valley

लोकसभा उपचुनाव: श्रीनगर संसदीय क्षेत्र में थमा प्रचार, कड़ी सुरक्षा के बीच कल मतदान

Sat, 08 Apr 2017 11:48 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 08 Apr 2017 11:48 AM IST
विज्ञापन
election campaign stopped in kashmir valley
लोकसभा उपचुनाव का मतदान - फोटो : डेमो फोटो

श्रीनगर संसदीय क्षेत्र में लोकसभा उप चुनाव के लिए पार्टियों का चुनाव प्रचार अभियान शुक्रवार को थम गया। रविवार नौ अप्रैल को संसदीय क्षेत्र में मतदान होगा। करीब 11.72 लाख मतदाता चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे।

विज्ञापन


2009 में श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र में 25.55 फीसदी और 2014 में श्रीनगर लोकसभा चुनाव में मतदान करीब 25.90 फीसदी रहा था।  प्रतिष्ठित श्रीनगर लोकसभा सीट पर पार्टियों के चुनाव प्रचार पर इस बार घाटी के हालात का साया रहा। गांदरबल, बीरवाह, कंगन जैसे इलाकों में भी चुनाव प्रचार अभियान के दौरान बड़ी रैलियों का आयोजन नहीं हुआ। छोटी-छोटी रैलियों का आयोजन पार्टियों की तरफ से जरूर किया गया।  
विज्ञापन


अलगाववादियों के चुनाव बहिष्कार के आह्वान व बंदूक के भय से राजनीतिक पार्टियों व अन्य उम्मीदवारों ने ज्यादातर अपनी आवाज मतदाताओं तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। श्रीनगर संसदीय क्षेत्र में प्रमुख मुकाबले में नेशनल कांफ्रेंस के डा. फारूक अब्दुल्ला और पीडीपी के उम्मीदवार नजीर अहमद खान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रचार में सोशल मीडिया की प्रमुख भूमिका

election campaign stopped in kashmir valley
सोशल मीडिया - फोटो : DEMO Photo

नेकां की तरफ से सोशल मीडिया अभियान के प्रभारी रहे एजाज जान का कहना है कि 90 फीसदी तक युवा सोशल मीडिया, जिसमें फेसबुक, व्हाट्सएप आदि से जुड़े हैं। ऐसे में सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं तक पहुंचना सरल है। इससे कुछ लोग सहमत व असहमत हो सकते है लेकिन लोकतंत्र के हिस्से के तौर पर युवाओं से संपर्क साधने के लिए सोशल मीडिया बेहतर माध्यम है। 

पीडीपी ने भी सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल किया। पीडीपी के सोशल मीडिया अभियान के प्रभारी एवं युवा इर्काई के अध्यक्ष वहीद परा के अनुसार पीडीपी ने हाल मीटिंग, कार्यकर्ताओं से बैठकें और डोर टू डोर अभियान तो चलाया लेकिन रियासत की कुल जनसंख्या का 60 फीसदी हिस्सा युवाओं का है।

ऐसे में युवाओं तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया का पीडीपी ने भी प्रयोग किया। श्रीनगर संसदीय क्षेत्र से 2014 का लोकसभा चुनाव लड़कर 650 वोट हासिल करने वाले चेतन शर्मा का कहना हैं कि वह अखिल भारत भारत हिंदू महासभा के झंडे तले चुनाव लड़ रहे हैं और वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय को बताना चाहते हैं कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। इसके लिए वह युवाओं तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed