फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   election campaign for fifth phase election to end on thursday

आज थम जाएगा पांचवें चरण का प्रचार

Wed, 17 Dec 2014 11:08 PM IST
Updated Wed, 17 Dec 2014 11:08 PM IST
विज्ञापन
election campaign for fifth phase election to end on thursday

विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण की बीस विधानसभा सीटों पर वीरवार शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा, लेकिन आखिरी दिन तक प्रमुख सियासी दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।

विज्ञापन


इस आखिरी चरण के चुनाव में मतदाता और मतदान केंद्रों की संख्या पिछले चार चरणों के मुकाबले अधिक है। इसमें जम्मू संभाग के तीन जिलों कठुआ, जम्मू और राजोरी में मतदान होना है।
विज्ञापन


पांचवें चरण में 1828904 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे। इनमें 959011 पुरुष और 869891 महिला मतदाता शामिल हैं।

जम्मू में 11 सीटों पर होगा चुनाव

election campaign for fifth phase election to end on thursday

मतदान को साफ-सुथरे ढंग से करवाने के लिए आयोग ने आखिरी चरण में 2366 मतदान केंद्र बनाए हैं। इनमें जम्मू जिले की 11 विधानसभा सीटों में 1224 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। कठुआ जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में 625 मतदान केंद्र और राजोरी जिले की चार विधानसभा सीटों के लिए 517 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

पांचवें चरण में कठुआ जिले की बनी, बसोहली, कठुआ, बिलावर और हीरानगर विधानसभा सीट के लिए मतदान होना है। जम्मू जिले की 11 विधानसभा सीटों में नगरोटा, गांधीनगर, जम्मू पश्चिम, जम्मू पूर्व, बिश्नाह, आरएस पुरा, सुचेतगढ़, मढ़, रायपुर दोमाना, अखनूर और छंब विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

आतंकी हमले का भी है खतरा

election campaign for fifth phase election to end on thursday

राजोरी के चार विधानसभा सीटों में नौशेरा, दरहाल, राजोरी और कालाकोट विधानसभा सीट पर मतदान होगा। तीनों जिलों में कई सीटों पर कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है।

आखिरी चरण में मतदाताओं को लुभाने के लिए सियासी दलों ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। इस चरण में कई विधानसभा सीटें प्रमुख हैं। पांचवा चरण सबसे अहम चरण है इसके लिए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

बता दें कि दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव से पहले आतंकियों ने हमले किए थे लेकिन चौथे चरण में मतदान शांतिपूर्ण रहा। सूत्रों का कहना है कि आतंकी पांचवे चरण में बड़ी साजिश को अंजाम दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed