फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   electercity

चालू वित्त वर्ष में होगा बिजली ढांचे में बड़ा सुधार

विज्ञापन
electercity
जम्मू। मौजूदा वित्त वर्ष में बिजली क्षेत्र के वितरण और ट्रांसमिशन में अब तक की सबसे बढ़ी बढ़ोतरी हासिल होगी। इसके तहत 132 केवी स्तर पर कुल 1420 एमवीए और 220 केवी स्तर पर 1595 एमवीए की वृद्धि होगी। वहीं, 100 सब स्टेशनों का काम भी पूरा हो गया है, जिससे 500 एमवीए बिजली का उत्पादन बढ़ा है। यह जानकारी बुधवार को पीडीडी की बैठक में दी गई है। इसमें पीडीडी के आयुक्त सचिव रोहित कंसल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसमें बताया गया कि हर महीने 15 हजार स्मार्ट मीटर भी इंस्टाल किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों से जोर देकर कहा कि 24 घंटे बिजली मुहैया कराने के लिए मिलकर काम करना होगा। 2025 तक बिना किसी बाधा के बिजली देनी है। आने वाले तीन सालों के लिए हमारे पास एक विजन और प्लान होना चाहिए। इसके लिए एक बेहतर आंकलन की आवश्यकता है। उन्होंने प्रणाली को मजबूत करने, निगमों की वित्तीय स्थिरता, परियोजनाओं की गति में बाधा डालने वाले मुद्दों को हल करने, व्यवस्थित सुधार और परियोजनाओं के विस्तार पर जोर दिया। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि हर महीने 15 हजार स्मार्ट इंस्टाल लगाए जा रहे हैं। बैठक में पीडीसीएल के सईओ आर लक्ष्मानन, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पावर ग्रिड कैलाश राठौर समेत कई सीनियर अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed