{"_id":"621342d8f3a80451be454911","slug":"eight-ssp-and-sp-transferred-in-jammu-and-kashmir-ssp-reasi-shailendra-singh-sent-to-headquarters","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यक्षेत्र में बदलाव: जम्मू कश्मीर में आठ एसएसपी और एसपी के तबादले, एसएसपी रियासी शैलेंद्र सिंह को मुख्यालय भेजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यक्षेत्र में बदलाव: जम्मू कश्मीर में आठ एसएसपी और एसपी के तबादले, एसएसपी रियासी शैलेंद्र सिंह को मुख्यालय भेजा
Mon, 21 Feb 2022 01:15 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:15 PM IST
सार
जम्मू कश्मीर प्रशासन ने पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। प्रदेश के आठ एसएसपी के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। सभी को जल्द नया कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
जम्मू सचिवालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस विभाग ने आठ एसएसपी और एसपी के तबादले और तैनाती का आदेश जारी किया है। एसएसपी श्रीधर पाटिल एआईजी तकनीकी निदेशक पुलिस दूरसंचार का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। एसएसपी रियासी शैलेंद्र सिंह का तबादला कर एसएसपी सुरक्षा कार्यशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस हेडक्वार्टर में तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे रणदीप कुमार को कमांडेंट आईआरपी द्वितीय बटालियन, पवन कुमार परिहार को कमांडेंट आईआरपी 16वीं बटालियन के पद पर तैनात किया गया है। समायोजन के आदेश का इंतजार कर रहे मोहम्मद अफताब मीर को एडिशनल एसपी भद्रवाह बनाया गया है।
विज्ञापन
अतिरिक्त एसपी क्राइम जम्मू ममता शर्मा का तबादला कर उन्हें एसपी साउथ जम्मू लगाया गया है। सुरक्षा कार्यशाला के एसपी मुशीम अहमद का तबादला कर उन्हें अतिरिक्त एसपी पुंछ भेजा गया। दक्षिण जम्मू के एसपी दीपक डिगरा का तबादला कर उन्हें डिप्टी कमांडेंट आईआरपी 24वीं बटालियन भेजा गया।
विज्ञापन