{"_id":"5f16c2468ebc3e9ffb2ec801","slug":"eight-new-offices-of-anti-corruption-bureau-will-open-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में खुलेंगे एंटी करप्शन ब्यूरो के आठ नए कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में खुलेंगे एंटी करप्शन ब्यूरो के आठ नए कार्यालय
Tue, 21 Jul 2020 03:54 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 21 Jul 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
एंटी करप्शन ब्यूरो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में एंटी करप्शन ब्यूरो के आठ नए कार्यालय खुलेंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने सोमवार को आदेश जारी किया। जम्मू, सांबा और कठुआ जिले जम्मू ब्यूरो कार्यालय के अंतर्गत आएंगे।
विज्ञापन
वहीं डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिलों को डोडा एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय देखेगा। राजोरी और पुंछ जिलों को एंटी करप्शन ब्यूरो का राजोरी पुलिस स्टेशन देखेगा। श्रीनगर, गांदरबल और बडगाम जिलों को श्रीनगर स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय देखेगा। अनंतनाग, पुलवामा और शोपियां और कुलगाम जिलों का क्षेत्राधिकार एंटी करप्शन ब्यूरो के अनंतनाग कार्यालय के पास रहेगा।
विज्ञापन
बारामुला, बांदीपोरा और कुपवाड़ा जिलों का क्षेत्राधिकार एंटी करप्शन ब्यूूरो के बारामुला कार्यालय के पास रहेगा। उधमपुर और रियासी जिलों के लिए उधमपुर में ब्यूरो कार्यालय बनाया जाएगा। पूरे जम्मू कश्मीर के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो का सेंट्रल कार्यालय बनेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः पायलट की बगावत के बीच छत्तीसगढ़ के सीएम और उमर आमने-सामने, अब्दुल्ला बोले- अब बहुत हुआ मिस्टर बघेल