{"_id":"5cf2b080bdec22070264ca1a","slug":"eight-militants-active-in-kishtwar-jammu-kashmir-soon-will-be-neutralized-ig-jammu-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"किश्तवाड़ में आठ आतंकी सक्रिय, पुलिस जल्द करेगी इन्हें नाकाम: आईजी जम्मू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किश्तवाड़ में आठ आतंकी सक्रिय, पुलिस जल्द करेगी इन्हें नाकाम: आईजी जम्मू
Sun, 02 Jun 2019 06:34 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 02 Jun 2019 06:34 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू जोन के आईजी एमके सिन्हा ने किश्तवाड़ जिले में आतंकवादियों की मौजूदगी की बात स्वीकार करते हुए कहा कि पुलिस ने अपने आतंकवाद विरोधी विशेष अभियान समूह (एसओजी) को क्षेत्र में आतंकवादियों को निष्क्रिय करने का काम सौंपा है।
विज्ञापन
जिले में आठ आतंकवादियों के सक्रिय होने की खबरें हैं। एसओजी को इन आतंकवादियों को निष्क्रिय करने के लिए कहा गया है। पुलिस और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ में दो एसपीओ के घायल होने के एक दिन बाद आईजी ने यह बात स्वीकार की।
विज्ञापन
आईजी ने कहा कि हमने आतंकवादी घटनाओं के बाद किश्तवाड़ में एसओजी को सक्रिय कर दिया है। जम्मू संभाग में आतंकवाद के दोबारा जिंदा होने संबंधी सवाल के जवाब में कहा कि आतंकवादी अपने नापाक मंसूबे बनाए रखेंगे, लेकिन पुलिस जल्द ही उन्हें नाकाम कर देगी।
विज्ञापन
हालांकि, उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने 20 मई को किश्तवाड़ क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी होने से इनकार किया था। ज्ञात हो कि दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के साथ अपनी सीमाओं को साझा करने वाले किश्तवाड़ में हाल के समय में आतंकवाद की घटनाओं में वृद्धि देखने को मिली है। पिछले साल परिहार बंधुओं के साथ ही इस साल आरएसएस नेता व उनके गार्ड की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके साथ ही डीसी के गार्ड से हथियार भी छिन लिया था।
आईजी ने मुठभेड़ स्थल का किया दौरा
आईजी ने शनिवार को किश्तवाड़ के दूरदराज तहसील मढ़वा इलाके का दौरा किया। यहां आतंकियों ने घात लगा कर शुक्रवार को सुरक्षाबलों पर हमला किया था, जिसमें दो एसपीओ गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस दौरान उन्होंने मौजूद सुरक्षाबलों का मनोबल बढ़ाया और कहा कि इन आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उनके साथ किश्तवाड़ जिले के एसएसपी शक्ति कुमार पाठक भी थे। जिन्होंने वहां की पूरी स्थिति के बारे में आईजीपी को जानकारी दी।