फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   eight KAS officers were transferred

आठ केएएस अफसरों के किए गए तबादले

Sat, 05 Sep 2015 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 05 Sep 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
eight KAS officers were transferred

रियासत में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जम्मू और कश्मीर संभाग में विभिन्न पर्यटन विकास प्राधिकरणों में सीईओ की तैनाती की गई। राज्य सरकार ने आठ केएएस अफसरों के तबादले करते हुए नए स्थान पर उनकी तैनाती की है। सामान्य प्रशासनिक विभाग की ओर से यह आदेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन

 
आदेश के अनुसार जेके इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड रूरल डेवलपमेंट के संयुक्त निदेशक पवन सिंह राठौर का तबादला पुंछ पर्यटन विकास प्राधिकरण में सीईओ के पद पर किया गया है।
विज्ञापन


अब तक इस पद पर रहे अशोक कुमार को प्रतीक्षारत रखा गया है। कोआपरेटिव जम्मू के संयुक्त रजिस्ट्रार चौधरी मोहम्मद राशिद को राजोरी पर्यटन विकास प्राधिकरण का सीईओ बनाया गया है। पुलवामा के आईसीडीएस के प्रोग्राम अफसर जहूर अहमद को दूधपथरी पर्यटन विकास प्राधिकरण का सीईओ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण स्वच्छता अभियान जम्मू के उप निदेशक बालकृष्णन को भद्रवाह पर्यटन विकास प्राधिकरण के सीईओ पद पर नियुक्त किया गया है। वेरीनाग पर्यटन विकास प्राधिकरण के सीईओ नजीर अहमद ठाकुर को उनके मूल विभाग विधि, न्याय एवं संसदीय मामले में भेजा गया है।


डोरु के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट मोहम्मद असलम को ठाकुर के पद पर भेजा गया है। जेके एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के महाप्रबंधक जेएम खान को स्थानांतरित कर मनसबल पर्यटन विकास प्राधिकरण का सीईओ बनाया गया है। उधर, ट्रेनिंग डिपार्टमेंट की अंडर सेक्रेटरी अंजली फोतेदार को परिवहन विभाग के रोड सेफ्टी कौंसिल में भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed