{"_id":"6837795e19612316940a6bdf","slug":"eight-gates-of-salal-dam-opened-water-released-water-level-increased-in-chenab-river-jammu-news-c-10-lko1021-624248-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सलाल डैम से खुले आठ गेट, पानी छोड़ा, चिनाब दरिया में बढ़ा जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सलाल डैम से खुले आठ गेट, पानी छोड़ा, चिनाब दरिया में बढ़ा जलस्तर
विज्ञापन
सलाल डैम से खुले आठ गेट, पानी छोड़ा, चिनाब दरिया में बढ़ा जलस्तर
- पहले प्रशासन की ओर से दी गई है चेतावनी, नदी के किनारे न जाए लोग
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सलाल डैम में पानी को छोड़ा गया है। इससे चिनाब दरिया में पानी का जल स्तर बढ़ा है। कुल आठ गेट खोले गए हैं। जैसे ही पानी छोड़ा गया तो चिनाब नदी पानी से भरने शुरू हुई।
देर शाम तक पानी का बहाव तेज रहा है। यह सब सिंधु जल संधि फैसले पर रोक के बाद हो रहा है। यकायक पानी को बंद किया जा रहा है तो कभी पानी को छोड़ा जा रहा है। पहले भी पानी को रोका गया था। इस दौरान चिनाब नदी में सूखे जैसी स्थिति रही थी। अब फिर से पानी छोड़ा गया है।
इससे चिनाब दरिया में पानी का बहाव देर शाम तक 24 फुट से ज्यादा रहा है। सलाल डैम में पनबिजली परियोजना तैयार की गई है। इस पावर स्टेशन के लाभार्थी राज्य चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश हैं। इन राज्यों के लिए भी बिजली का निर्यात बड़े स्तर पर होता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --