फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   eid, religious, prayer

Jammu News: अमन के लिए झुके सिर, खुशहाली के लिए जोड़े हाथ, ईदगाह में नमाज अदा कर मांगी दुआ

विज्ञापन
eid, religious, prayer
जम्मू। ईद-उल-अजहा का त्योहार बुधवार को भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही ईदगाह और मस्जिदों में आवाजाही शुरू हो गई और बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्र होकर नमाज अदा की। रेजिडेंसी रोड, गोल मार्केट, बठिंडी, तवी पुल मस्जिद सहित अन्य क्षेत्रों की ईदगाह और मस्जिदों में सुबह नमाज के दौरान उत्साह देखने के लिए मिला।
विज्ञापन

निर्धारित समय में नमाज अदा की गई जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे। लोगों ने देश और प्रदेश में अमन-शांति, आपसी सद्भाव, तरक्की और खुशहाली के लिए हाथ जोड़कर दुआ मांगी। साथ ही मानवता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने का संदेश भी दिया। धार्मिक संदेश के माध्यम से प्रेम, सहयोग और जरूरतमंदों की सहायता का भाव मजबूत करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना के बीच एक-दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। परिवारों, रिश्तेदारों और परिचितों के बीच आपसी मुलाकातों का दौर चलता रहा जिससे पर्व की रौनक और बढ़ गई। रेजिडेंसी रोड ईदगाह के बाहर विभिन्न अधिकारी और नेता नमाजियों को मुबारक देने पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed