फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   eid celebration in jammu and kashmir

ईद पर जम्मू-कश्मीर में कड़े सुरक्षा इंतजाम

Tue, 29 Jul 2014 12:47 AM IST
Updated Tue, 29 Jul 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
eid celebration in jammu and kashmir

ईद के मौके पर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं इसके साथ ही किश्तवाड़ में सुरक्षा एजेंसियों की इंपुट के बाद सेना को भी तैनात किया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले वर्ष ईद के दिन किश्तवाड़ में सांप्रदायिक हिंसा हुई थी, जिसके बाद किश्तवाड़ और राजोरी में कर्फ्यू लगा दिया गया था। इस वर्ष भी ईद के दिन पहले कठुआ में सांप्रदायिक हिंसा की घटना हो गई, जिसने राजोरी के जिला प्रशासन और पुलिस के लिए आज ईद का त्योहार चुनौती बन गया है।
विज्ञापन


हालांकि जिला प्रशासन ने दावा किया है कि शहर में किसी तरह की कोई हिंसा की आशंका नहीं है। वहीं, कल कठुआ में हिंसा हो गई, जिसे लेकर प्रशासन भी सर्तक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजोरी के उपायुक्त जतिंदर सिंह ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारियां की गई हैं। ईद को लेकर राशन पहुंचा दिया गया है।

बाजारों में रौनक एक हजार करोड़ की खरीदारी

eid celebration in jammu and kashmir

बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक सब अपनी पसंद की चीजें खरीदने में व्यस्त दिखे। लोग अपनी मनपसंद चीजों को खरीदने के लिए कतारों में अपनी बारी का इंतज़ार करते दिख रहे थे। सबसे ज्यादा भीड़ मिठाई और बेकरी की दुकानों पर देखने को मिली।

बाजारों में हर तरफ चहल-पहल थी। क्या बच्चे, क्या महिलाएं, क्या बुज़ुर्ग सभी लोग खरीदारी में मस्त दिखे। ईद का सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में दिख रहा था, जो नए कपड़ों की खरीदारी के साथ-साथ अपने हाथों में मेहंदी भी लगवा रहे थे। कश्मीर इकनोमिक अलायंस के अध्यक्ष यासीन खान के अनुसार लोगों ने करीब एक हजार करोड़ की खरीदारी की है।

श्रीनगर में ईद की नमाज की सबसे बड़ी मजलिस ईदगाह के अलावा एसआरटीसी ग्राउंड में देखने को मिलेगी।  इस दिन घरों में सुबह से ही जश्न का माहौल होता हैं और विभिन्न किस्मों के पकवान घरों में पकते हैं और अल्लाह से सुख- शांति और कामयाबी की दुआ मांगी जाती है।

ईद के मद्देनजर दुकानों में छापेमारी

eid celebration in jammu and kashmir

ईद के मद्देनजर प्रशासन की टीम कई जगहों पर बाजारों में सख्ती करती पाई गई। विभिन्न बाजारों में स्थित दुकानों में छापेमारी की गई। दोषी पाए जाने वाले दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया।

उधमपुर में उपभोक्ता मामले एवं जनवितरण विभाग की टीम ने जिले के कई क्षेत्रों में दुकानों पर छापे मारे। कानून का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से 45 सौ रुपये जुर्माना भी वसूला। सीएपीडी विभाग के सहायक निदेशक अब्दुल रशीद गनई ने तहसील स्तर पर कई टीमों का गठन किया।

तहसील सप्लाई आफिसर के नेतृत्व में रामनगर, मजालता, उधमपुर में हलवाई की दुकानों, ढाबे, होटल, रेस्त्रां, मीट की दुकानों, केरोसिन की दुकानों, फेसर प्राइज शाप आदि पर औचक दौरा किया। कई दुकानों पर घरेलू सिलेंडर का उपयोग हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed