फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Egg donate for mosque construction fetches over Rs 2 lakhs 26 thousands in auction in Sopore baramulla kashmir

दिल छू लेगी ये खबर: मस्जिद निर्माण के लिए दान किया अंडा, अब लग रही बोली, 2.26 लाख रुपये जुटाए

Tue, 16 Apr 2024 04:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 16 Apr 2024 04:35 PM IST
सार

घाटी में एक मस्जिद को बनाने के लिए एक बुजुर्ग महिला ने अपने घर से कुछ अधिक न होने पर मुर्गी के एक अंडे को दान के रूप में दिया। इस घटना ने लोगों के दिल को छू लिया। जब अंडे की बोली लगाई गई तो लोगों ने बड़चड़ कर इसकी बोली लगाकर इसे फिर खरीदा। इस अंडे की मदद से दो लाख से अधिक रुपये जुटाए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Egg donate for mosque construction fetches over Rs 2 lakhs 26 thousands in auction in Sopore baramulla kashmir
दान में दिए अंडे को दिखाते हुए - फोटो : साकिब नबी

विस्तार

कहते हैं दिल से दिया गया कोई भी दान छोटा नहीं होता। यह बात कश्मीर घाटी में सच होती हुई नजर आई हैं। यहां एक मस्जिद के निर्माण के लिए लोगों से नकद और वस्तुओं के रूप में दान की अपील की गई। इसी बीच एक बुजुर्ग महिला ने मुर्गी के ताजे अंडे को दान कर दिया।

विज्ञापन


फिर क्या था लोगों के बीच यह अंडा चर्चा का विषय बनता चला गया। वस्तु के रूप में दिए गए सभी दान को नीलामी के लिए रखा गया तो उस दौरान यह अंडे को खरीदने की सबसे अधिक मांग लोगों के बीच देखी गई। इससे अब तक 2 लाख 26 हजार रुपये जुटाए जा चुके हैं। मामला उत्तरी कश्मीर के बारामुले जिले के सोपोरा के मालपोर का है।

विज्ञापन
Trending Videos

Egg donate for mosque construction fetches over Rs 2 lakhs 26 thousands in auction in Sopore baramulla kashmir
दान में दिए अंडे को दिखाते हुए - फोटो : साकिब नबी

एक स्थानीय निवासी ने बताया कि तीन दिनों तक अंडे पर बोली लगती रही। हर दौर के बाद सफल बोली लगाने वाले ने राशि का भुगतान कर इस अंडे को फिर से दान के तौर पर मस्जिद निर्माण समिति को सौंप दिया, ताकि फिर से इस पर बोली लग सके।

नीलामी के अंतिम दिन दानिश अहमद नाम के एक युवा व्यवसायी ने अंडे को 70 हजार रुपये में खरीदा। अहमद ने कहा, ' मैं कोई अमीर आदमी नहीं हूं लेकिन ईश्वर के पवित्र स्थान के प्रति मेरा जुनून और भावना के लिए मैंने ऐसा किया। हम मस्जिद के निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए उत्सुक हैं। अहमद ने बताया कि कई दौर की नीलामी के बाद अंडे के लिए बोलीदाताओं द्वारा एकत्र की गई संचयी धनराशि 2,26,350 रुपये तक पहुंच गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed