{"_id":"fffb1ba287babc4a5ff572c80801374d","slug":"effective-use-of-power-sector-funds-nirmal-singh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली क्षेत्र में रखी राशि का प्रभावी उपयोग हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली क्षेत्र में रखी राशि का प्रभावी उपयोग हो
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 30 Dec 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों को प्रधानमंत्री पैकेज से बिजली क्षेत्र के लिए रखी गई राशि का प्रभावी उपयोग करने के बुधवार को निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पैकेज से 11000 करोड़ की राशि बिजली ढांचे और बिजली परिदृश्य में सुधार लाने को मिली है। इस राशि को प्रभावी तरीके से प्रयोग में लाया जाए। उन्होंने जारी परियोजनाओं और योजनाओं को तय समय पर पूरा करने के निर्देश भी जारी किए।
विज्ञापन
उन्होंने आरएपीडीआरपी प्रोजेक्ट पर भी तेजी से काम करने के आदेश जारी किए। बताया गया कि टीएंडडी सेक्टर पर रियासत में 150 योजनाओं पर काम चल रहा है।
इस अवसर पर बिजली विभाग के आयुक्त सचिव धीरज गुप्ता, मंडलायुक्त जम्मू डा. पवन कोतवाल, जिला उपायुक्त जम्मू, रियासती, कठुआ, सांबा, राजोरी, पुलवामा, पावर डेवलपमेंट कमिश्नर, चीफ इंजीनियर अश्विनी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं उपमुख्यमंत्री ने अन्य बैठक में जालंधर, सांबा अमरगढ़ ट्रांसमिशन लाइन पर हो रहे कार्य की भी समीक्षा की। सटरलाइट की ओर से किए जा रहे निर्माण कार्य को उपमुख्यमंत्री ने तय समय पर पूरा करने कहा।