फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   educational session start

Jammu News: जवाहर नवोदय विद्यालय नड में शैक्षणिक सत्र शुरू

Fri, 18 Oct 2024 04:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 18 Oct 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
educational session start
आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर, 8 फरवरी 2025 को होगी चयन परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के नड में जवाहर नवोदय विद्यालय सांबा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विद्यालय के प्रचार्या के अनुसार आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है।

चयन परीक्षा 8 फरवरी 2025 को होगी। कक्षा नौवीं के लिए मौजूदा शैक्षणिक सत्र में आठवीं कक्षा में अध्यनरत विद्यार्थी जिनका जन्म 01 मई 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच हुआ हो और कक्षा ग्यारहवीं के लिए ऐसे विद्यार्थी जो कक्षा दसवीं में अध्यनरत हों और उनका जन्म 01 जून 2008 से 31 जुलाई 2010 के बीच में हुआ हो इस प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन पोर्टल से आवेदन कर सकते हैं। कक्षा नौवीं में ऑनलाइन आवेदन के लिए लिंक (https://cbseitms.nic.in/2024/nvsix/registrationclassIX/registrationclassIX) व कक्षा ग्यारहवीं के लिए ऑनलाइन लिंक (https://cbseitms.nic.in/2024/nvsxi_11/registrationclassXI/registrationclassXI) से आवेदन कर सकते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया है कि किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए सुबह 10 से 1 बजे तक 9149827909, 9413761909 व 8805209865 पर संपर्क करें। कक्षा नौवीं के लिए केवल वही विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जो मूल रूप से जिला सांबा के ही निवासी हो और अभ्यर्थी कक्षा आठवीं में जिला सांबा में ही अध्यनरत हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed