{"_id":"610314098ebc3ee90d4dd8a2","slug":"education-youth-jammu-news-jammu-city-news-jmu240508184","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पोर्टल और वेबसाइट पर मिलेगी मिशन यूथ की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पोर्टल और वेबसाइट पर मिलेगी मिशन यूथ की जानकारी
विज्ञापन
जम्मू। युवाओं को मिशन यूथ से जुड़ी योजनाएं, कार्यक्रम और अन्य जानकारियों से अवगत करवाने के लिए वेबसाइट और पोर्टल शुरू किया है। मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता ने वीरवार को मिशन यूथ की वेबसाइट और पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल पर युवा अपना पंजीकरण करवा सकेंगे और उनका एक डेटाबेस तैयार होगा। मुख्य सचिव ने कहा कि ई-सर्विस पोर्टल पर युवाओं को एक स्थान पर सुविधाएं और जानकारी मिलेगी। यह युवाओं और सरकार के बीच सीधे संवाद का भी काम करेगा। उन्होंने युवाओं से सरकार द्वारा चलाई जा रही युवा केंद्रित योजना से जुड़ने के लिए कहा। मिशन यूथ के सीईओ ने यूथ पोर्टल का उद्देश्य युवाओं को ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करवा सशक्तीकरण की तरफ ले जाना है। वेबसाइट में मिशन यूथ से जुड़े हर प्रकार की जानकारी उपलब्ध रहेगी।
--------
युवा सशक्तीकरण मिशन यूथ का उद्देश्य
जम्मू। मिशन यूथ ने यूथ आउटरीच कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए विप्रो फाउंडेशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। सीईओ मिशन यूथ डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी ने युवाओं की सक्रिय भागीदारी से मिशन यूथ पहल के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि मिशन यूथ युवाओं के सशक्तीकरण और विकास के लिए विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों के साथ काम कर रहा है। फाउंडेशन की तरफ से प्रिया वरदा राजन ने विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए मिशन यूथ के साथ साझेदारी करने पर प्रतिबद्धता व्यक्त की। कहा कि विप्रो फाउंडेशन विभिन्न उद्यमशीलता और स्वरोजगार योजनाओं में युवाओं के क्षमता निर्माण के लिए भी सहयोग करेगा। ब्यूरो