फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education,sports,samba news

100 युवाओं को दिया शारीरिक और शैक्षणिक प्रशिक्षण

विज्ञापन
education,sports,samba news
ज्यौड़ियां। मिशन युवा जम्मू-कश्मीर के सहयोग से खौड़ में 27 सितंबर से जारी 90 दिन का सी-डायट कार्यक्रम रविवार को पूरा हो गया। इसमें खौड़ और ज्यौड़ियां क्षेत्र के 100 से अधिक युवाओं (युवक-युवतियों) ने शैक्षणिक और शारीरिक प्रशिक्षण लिया। कार्यक्रम ज्यौड़ियां के गढ़ी सेना मैदान और सामोआ के पलांवाला ठंगर मोड़ पर चल रहा था। कार्यक्रम का समापन पर सुबह ब्लॉक सामोआ ठगंर मोड पलांवाला में किया गया। एडीसी जम्मू रामेश कुमार मुख्य अतिथि रहे। बीडीसी चेयरमैन परवीन कुमार शर्मा और एसडीएम खौड़ अनिल कुमार विशेष रूप में पहुंचे। इस दौरान युवाओं के बीच 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1600 मीटर, 3000 मीटर दौड़ और लंबी कूद के मुकाबले करवाए गए। विजेताओं को एडीसी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। युवा अजय कुमार, नीरज शर्मा, कोमल देवी, पल्लवी, नीरू और आरती ने बताया कि उन्हें जहां पर बहुत अच्छा लगा, काफी कुछ सीखने को मिला।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि इस कार्यक्त्रस्म के तहत युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों की तरफ ध्यान देने के लिए जागरूक किया गया।
मौके पर डीडीसी उपाध्यक्ष जम्मू सूरज सिंह भाऊ, बीडीसी सदस्य बलबीर सिंह भाऊ, सरपंच राजेंद्र सिंह भाऊ भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed