{"_id":"6213e04dfb926854282d9832","slug":"education-samba-news-jmu254306356","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल खुलने पर छात्रों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल खुलने पर छात्रों में खुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। कोरोना की तीसरी लहर में सुधार होने पर प्रशासन की ओर से बच्चों के स्कूल खोलने के आदेश के बाद आज स्कूलों में छात्र खुशी के साथ पहुंचेे। छात्रों में काफी उत्साह देखा गया।
वहीं कई स्कूलों में छात्रों का गर्म जोशी से स्वागत किया गया। जिले के पहाड़ी ब्लॉक सुंब के दूर दराज के सरकारी मिडिल स्कूल चांडली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों ने छात्रों पर फूल बरसा कर उनका स्वागत किया। स्कूल में गुब्बारे लगाए गए। कोविड-19 की पालना करते हुए एक-एक छात्रों को अंदर लाया गया, शिक्षक उन पर फूल बरसा रहे थे। गौरतलब है कि कोरोना के शुरू होने पर स्कूलों को बंद कर दिया गया था। दो वर्ष बाद छात्र अपने-अपने स्कूलों में पहुंच रहे थे। इसको लेकर उनमें उत्साह देख जा रहा था। उधर प्रशासन की ओर से भी निर्देश दिए जा रहे हैं कि छात्रों को सही तरीके से समझाया जाए। उधर जिले भर में स्कूलों के खुलने से स्कूलों में रौनक लौटी।
शिक्षण संस्थानों में छात्रों की बनी रही रौनक
आठवीं तक शिक्षण संस्थान खुले, स्कूल में किए विशेष प्रबंध
घगवाल। सोमवार को कक्षा आठ तक के विद्यालय खुले तो बच्चों के कदम स्कूल की ओर खुशी-खुशी बढ़ चले। स्कूल प्रशासन ने भी बच्चों का स्वागत सैनिटाइजर व फूलों की वर्षा कर किया। वहीं स्कूल में पहले ही प्रशासन के आदेश अनुसार स्कूली बच्चों के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
हालांकि स्कूलों में बच्चों की हाजिरी कम ही रही, लेकिन पहले दिन बच्चों ने अपने स्कूल के दोस्तों साथ खूब मौजमस्ती की। करीब दो वर्षों से बंद पड़े स्कूल पूरी क्षमता के साथ खुले। क्योंकि 9वीं तक तो 14 फरवरी को स्कूल खुल गए थे। 21 फरवरी से 8वीं तक भी स्कूल खुल गए। वहीं अभिभावक रीना देवी, ममता देवी, ज्योति देवी सुनेहा देवी ने बताया कि घर पर बच्चे पढ़ नहीं पाते हैं। तंग भी बहुत करते हैं। आज से स्कूल लगने से उन्हें भी राहत की सांस ली है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई में कोर्स समाप्त नहीं हो पा रहा था। ऑफलाइन पढ़ाई शुरू होने से कोर्स जल्द से जल्द समाप्त हो सकेगा। कोर्स जल्द समाप्त होने के बाद बेहतर तरीके से परीक्षाओं की तैयारियां हो सकेंगी। सरकार के स्कूल खोलने के इस फैसले का स्वागत किया गया।