{"_id":"67ddd38614ec8890fa04eeef","slug":"education-of-the-handicapped-is-important-jammu-news-c-10-jam1004-572016-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगजनों की शिक्षा महत्वपूर्ण, यह उन्हें रोजगर और उन्नति के अवसर प्रदान करेगा : सिन्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगजनों की शिक्षा महत्वपूर्ण, यह उन्हें रोजगर और उन्नति के अवसर प्रदान करेगा : सिन्हा
विज्ञापन
राजभवन में आयोजित पर्पल फेस्ट 2025 को संबोधित करते उपराज्यपाल मनोज सिन्हा। स्त्रोत सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- राजभवन में आयोजित पर्पल फेस्ट 2025 का आयोजन
-दिव्यांगों को हौसले को एलजी ने सराहा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। दिव्यांगजनों के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण है, क्योंकि यही उन्हें रोजगार और उन्नति के अवसर प्रदान करती है। यह बात उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजभवन में आयोजित पर्पल फेस्ट 2025 को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए दिव्यांगजनों की तरफ से सांस्कृतिक, देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों की उपराज्यपाल ने सराहना की।
अपने संबोधन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि हमने दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए समर्पण के साथ काम किया है। दिव्यांगजनों की गरिमा, अधिकार और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए पिछले कुछ वर्षों में बड़ी पहल की गई है। मैं सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन के हर पहलू में उनके साथ खड़ा हूं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए बेहतर वातावरण बनाने व उनकी क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में सरकार की तरफ से कई योजनाएं संचालति की जा रही हैं। हमें दिव्यांगजनों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके सम्मान का ध्यान रखा है। उनका कहना था कि दिव्यांगजनों के अंदर असाधारण सफलता प्राप्त करने की क्षमता है। वह समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए समर्पित हैं। वे कल्याण नहीं बल्कि संविधान द्वारा प्रदत्त अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं। उपराज्यपाल ने दिव्यांगजनों की शिक्षा को समावेशी वातावरण में पूरा करने के लिए सामाजिक संगठनों से सहयोग देने के लिए आगे आने को कहा।
इनसेट-- -
दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में कौशल विकास महत्वपूर्ण
उपराज्यपाल ने पैराआर्चर्स शीतल देवी और राकेश कुमार का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी दृढ़ संकल्प और अडिग इच्छाशक्ति सभी के लिए प्रेरणा बन गई है। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों की पहचान करने और दिव्यांगजनों के लिए सौ प्रतिशत विशिष्ट पहचान पत्र बनाए जाने का आंकड़ा पूरा कर लिया जाए। जल्द ही केंद्र सरकार की तरफ से एक मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। उपराज्यपाल ने दिव्यांगजनों को उनकी प्रस्तुतियों के लिए मंच पर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
इनसेट-- -
दिव्यांगजनों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा
-राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में जम्मू भर से आए दिव्यांगजनों की तरफ से देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें देशभक्ति के गीतों पर दिव्यांगजनों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। उपराज्यपाल को क्षेत्रीय केंद्र जम्मू,समाज कल्याण निदेशालय सहित विभिन्न संगठनों के बच्चों की तरफ से मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया गया। समग्र क्षेत्रीय केंद्र जम्मू, समाज कल्याण निदेशालय और विभिन्न संगठनों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रदर्शन और मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया गया। सभी ने उपराज्यपाल को श्री माता वैष्णो देवी की माता की चुन्नी और हस्तनिर्मित फूलों के गमले और गुलदस्ते भी भेंट किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा व मुख्य सचिव अटल कुमार डुल्लू ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कमिश्नर सेक्रेटरी संजीव वर्मा, रूपेश कुमार, इकबाल लोन, विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद थे।

इनसेट