{"_id":"69fa601feb094f551305448c","slug":"education-news-samba-news-c-272-1-raj1001-107174-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मिडिल स्कूल चपरांडार में \nगैरहाजिर दो शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मिडिल स्कूल चपरांडार में गैरहाजिर दो शिक्षक निलंबित
विज्ञापन
- सीईओ ने कार्य प्रबंधन में लापरवाही पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) मोहम्मद हाफिज शेख ने थन्नामंडी के मिडिल स्कूल चपरांडार में गैरहाजिर दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। सीईओ कार्यालय राजोरी की टीम ने मंगलवार सुबह 09:30 बजे स्कूल का औचक निरीक्षण किया। शिक्षक मोहम्मद इमरान और शारीन डार ड्यूटी से बिना अनुमति अनुपस्थित पाए गए। दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मोहम्मद इमरान को मिडिल स्कूल नाम्बला और शारीन डार को हाई स्कूल मन्याल, थन्नामंडी में अटैच किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान दोनों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
मिडिल स्कूल चपरांडार के प्रधानाध्यापक को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे संस्थान के कमजोर प्रबंधन, अनुशासन बनाए रखने में विफलता और स्टाफ पर नियंत्रण न रख पाने के संबंध में दो दिनों के भीतर विस्तृत लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्पष्टीकरण देने में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।