{"_id":"694da1502c5414c7a0074d80","slug":"education-news-samba-news-c-272-1-raj1001-106231-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बीजीएसबी यूनिवर्सिटी के कैंपस में सिंगल यूज प्लास्टिक बैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बीजीएसबी यूनिवर्सिटी के कैंपस में सिंगल यूज प्लास्टिक बैन
विज्ञापन
- रजिस्ट्रार ने साफ-सफाई व पर्यावरण संरक्षण के लिए जारी किए आदेश
- नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। बाबा गुलाम शाह बादशाह (बीजीएसबी) यूनिवर्सिटी ने पूरे कैंपस में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगा दी है। रजिस्ट्रार अभिषेक शर्मा ने कहा कि इस कदम का मकसद यूनिवर्सिटी परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छ माहौल और पर्यावरण के अनुकूल ईको सिस्टम बनाना है।
रजिस्ट्रार ने चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार यह प्रतिबंध कैंपस के सभी प्रतिष्ठानों पर लागू होगा। इनमें कैंटीन, दुकानें, कैफे, हॉस्टल, एकेडमिक, प्रशासनिक विभाग, ऑफिस, रिहायशी क्वार्टर और यूनिवर्सिटी की सीमा के अंदर काम करने वाले दूसरे संस्थान शामिल हैं। विश्वविद्यालय में सिंगल यूज प्लास्टिक की चीजों जैसे प्लास्टिक कैरी बैग, पॉलीथिन शीट, चिप्स के पैकेट और दूसरे प्लास्टिक पैकेजिंग मैटीरियल के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। खासकर कैंपस की दुकानों, खाने-पीने की जगहों और कैंटीन में। सभी संबंधित लोगों जिनमें छात्र, टीचिंग, नॉन-टीचिंग स्टाफ, दुकानदार और कैंपस में रहने वाले लोग शामिल हैं को पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों को अपनाने का निर्देश दिया गया है। इनमें पर्यावरण को होने वाले नुकसान को कम करने के लिए कपड़े और जूट के बैग, स्टील या कांच के कंटेनर और बायोडिग्रेडेबल मैटीरियल का इस्तेमाल शामिल है।