{"_id":"68167c5cafdf50344e04332a","slug":"education-news-samba-news-c-268-1-akb1001-101190-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। पीएम श्री गर्वनमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, सोहाल में सूचना, शिक्षा एवं संप्रेषण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे की लत और इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत सुषमा ठाकुर के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने नशा मुक्ति विषय पर जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया।
मास्टर सुखदेव राज ने कार्यक्रम के उद्देश्यों और रूपरेखा को साझा किया। कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग से डॉ. ऐश्वर्या वज़ीर ने छात्रों को नशे के प्रकार, प्रभाव और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। पुलिस विभाग से एसआई मोहन सिंह एवं गौरव शर्मा ने नशे से संबंधित कानूनों और नियमों की जानकारी दी। सामाजिक कल्याण एवं ग्रामीण विकास विभाग ने समाज पर पड़ने वाले प्रभाव और सहयोगी उपायों पर प्रकाश डाला।
शिक्षिका रूपाली शर्मा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों द्वारा नशा विषय पर एक सशक्त नाट्य प्रस्तुति दी गई। इसके अतिरिक्त, दीपिका खजुरिया मेहता की सहायता से नशा विरोधी डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गईं, जिससे छात्र-छात्राओं को विषय की गंभीरता का दृश्यात्मक अनुभव प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
छात्रों और स्थानीय समुदाय के सदस्यों ने विशेषज्ञों से सीधा संवाद कर नशा और उसके दुष्परिणामों को बेहतर ढंग से समझा। कार्यक्रम की बहु-विभागीय सहभागिता ने विषय को व्यापक और गहन दृष्टिकोण प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. भीम बख्शी ने मंच सचिव के रूप में किया।