{"_id":"6923721bc88a05753509ef9f","slug":"education-news-jammu-news-c-10-lko1027-769940-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: धर्मनगरी में शुरू हुई श्रीमद्भागवत गीता और वास्तुशास्त्र की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: धर्मनगरी में शुरू हुई श्रीमद्भागवत गीता और वास्तुशास्त्र की पढ़ाई
विज्ञापन
- इग्नू सेंटर में पहली बार वास्तुशास्त्र, श्रीमद्भागवत गीता, वैदिक और ज्योतिष की पढ़ाई
- सौ से अधिक छात्र ले चुके हैं प्रवेश, पहली बार पीजीडीडीएम कोर्स भी शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। धर्मनगरी जम्मू में वैदिक अध्ययन और ज्योतिष के बाद अब वास्तुशास्त्र के साथ ही श्रीमद्भागवत गीता की भी पढ़ाई शुरू हो गई है। इग्नू के क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत शुरू हुए इस पाठ्यक्रम में अभी तक करीब सौ छात्र प्रवेश ले चुके हैं। अपने धर्म एवं परंपरा के बारे में व्यापक अध्ययन करने एवं जानकारी प्राप्त करने के साथ ही छात्र इस पाठ्यक्रम से पोस्ट ग्रेजुएट कर खुद के स्टार्टअप की शुरुआत भी कर सकेंगे।
इग्नू जम्मू कार्यालय के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि भारतीय परंपरा से जुड़े इन चारों के पाठ्यक्रमों के अलावा जम्मू-कश्मीर में पहली बार आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन (पीजीडीडीएम) में स्नातकोत्तर डिप्लोमा कोर्स शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों प्रदेश में आई भीषण बाढ़ को देखते हुए यह पाठ्यक्रम समय की मांग है। अगर राज्य सरकार के कर्मचारी पीजीडीडीएम करते हैं तो उन्हें भविष्य में आने वाली आपदा से निपटने के लिए बुनियादी ज्ञान प्राप्त होगा।
डॉ. संदीप गुप्ता बताते हैं कि इसके अलावा इग्नू सेंटर जम्मू में पहली बार एमबीए स्वास्थ्य सेवा और अस्पताल प्रबंधन, एमबीए आपूर्ति शृंखला प्रबंधन, एमबीए निर्माण प्रबंधन, बीएससी खाद्य विज्ञान, एमएससी प्राणीशास्त्र, एमएससी जैव रसायन विज्ञान, बीए पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया तथा एमए पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई शुरू हुई है। इन पाठ्यक्रमों में छात्र काफी रुचि ले रहे हैं।