{"_id":"68eac8a42c18749611016ae4","slug":"education-news-jammu-news-c-10-lko1027-735626-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रदेश में बीफार्मेसी और डीफार्मेसी की खाली \nसीटों के लिए काउंसिलिंग शुरू, 14 तक चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रदेश में बीफार्मेसी और डीफार्मेसी की खाली सीटों के लिए काउंसिलिंग शुरू, 14 तक चलेगी
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को अपनी वरीयताएं ऑनलाइन दर्ज कराने का मौका मिलेगा
आरक्षित श्रेणी की सीटों को भरने के बाद बची सीटों को ओपन मेरिट में बदला जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश के कॉलेजों में बीफार्मेसी और डीफार्मेसी की पहले राउंड में खाली रह गई सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरे राउंड की काउंसिलिंग शनिवार से शुरू हो गई। यह दौर अभी 14 अक्तूबर की मध्यरात्रि तक चलेगा। इस राउंड में अभ्यर्थियों को अपनी वरीयताएं ऑनलाइन दर्ज कराने का मौका मिलेगा।
ये सीटें अभ्यर्थियों के आवंटित सीट पर प्रवेश लेने या प्रवेश के बाद छोड़ देने की वजह से खाली हुई हैं। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जाम (जेकेबीओपीईई) के परीक्षा नियंत्रक प्रो. गुरविंदर राज वर्मा के अनुसार किसी भी अभ्यर्थी का ई-मेल या व्हाट्सएप के जरिए भेजा गया कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। बोर्ड पहले आरक्षित श्रेणी की सीटों को भरेगा। इसके पश्चात बची सीटों को ओपन मेरिट में कन्वर्ट किया जाएगा और मेरिट के मुताबिक भरा जाएगा।
प्रो. वर्मा के मुताबिक नए उम्मीदवारों को काउंसिलिंग फीस के बतौर एक हजार रुपये चुकाने होंगे। ये भुगातन उसे ऑनलाइन करना होगा। इसके साथ ही इसका एक प्रिंट भी निकालना होगा जिसमें फीस संबंधी भुगतान संबंधित कॉलम में दर्ज हो। उसे यह प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखना होगा।
विज्ञापन
अगर किसी भी स्तर पर किसी अभ्यर्थी की ओर से दी गई जानकारी गलत पाई जाती है तो बोर्ड संबंधित अभ्यर्थी के खिलाफ कार्यवाही करेगा। उसकी उम्मीदवारी रद्द करने के साथ ही उस पर दंडात्मक कार्यवाही की जा सकती है। अभ्यर्थी इस राउंड के संबंध में अधिक जानकारी जेकेबीओपीईई की आधिकारिक वेबसाइट www.jkbopee.gov.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।