फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: बीए, एलएलबी की मैनेजमेंट सीटों के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका

विज्ञापन
education news
गैर-सरकारी कॉलेजों में चार वर्षीय यूजी प्रोग्राम में प्रवेश को भी किया जा सकता है आवेदन
विज्ञापन

फॉर्म ऑफलाइन भरना होगा, 29-30 सितंबर को चस्पा की जाएगी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय से जुड़े गैर-सरकारी कॉलेजों में चार वर्षीय यूजी प्रोग्राम के साथ ही बीए, एलएलबी (पांच वर्षीय) कोर्स की मैनेजमेंट कोटे की सीटों के लिए आवेदन का आज 28 सितंबर को आखिरी मौका है। अभ्यर्थी ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भरकर संबंधित कॉलेज में जमा करा सकते हैं।
विश्वविद्यालय की कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल (सीडीसी) के डायरेक्टर प्रो. धर्मेंद्र मंगोत्रा के अनुसार अभ्यर्थियों की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 29-30 सितंबर को संबंधित कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी। प्रवेश में पहली प्राथमिकता कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी सीयूईटी के उम्मीदवार को दी जाएगी। इसके बाद नॉन-सीयूईटी अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। सभी कॉलेजों को एडमिशन कमेटी से अप्रूव प्रवेश के लिए चुने गए अभ्यर्थियों की फाइनल सूची सीडीसी के पास सबमिट करनी होगी।
विज्ञापन

---------

लेट फीस के साथ 30 तक करें आवेदन
जम्मू विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन यानी सीओडीई में पीजी प्रोग्राम्स में आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब 520 रुपये लेट फीस के साथ 30 सितंबर तक प्रवेश लिया जा सकता है। सेंटर की डायरेक्टर प्रो. सुमिता शर्मा के अनुसार 840 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन आगामी एक अक्तूबर से तीन अक्तूबर तक किया जा सकेगा। जिन पीजी प्रोग्रामों में फिलहाल प्रवेश चल रहे हैं, उनमें एमकॉम, एमए एजुकेशन, एमए इंग्लिश, एमए पॉलिटिकल साइंस, एमए हिंदी, एमए उर्दू, एमए सोशियोलॉजी, एमए डोगरी, एमए पंजाबी और एमए इकोनॉमिक्स शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed