फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

अगली पीढ़ी की चिकित्सा में दुनिया की अगुवाई कर सकता है भारत : डाॅ. जितेंद्र

विज्ञापन
education news
- एआई से इलाज के नए रास्ते खुल रहे लेकिन डॉक्टर की समझ और अनुभव की जगह नहीं ले सकती तकनीक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भारत चिकित्सा के क्षेत्र में अगली पीढ़ी की तकनीक और इलाज में दुनिया की अगुवाई करने की दिशा में बढ़ रहा है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि एआई, जीनोमिक्स, क्वांटम तकनीक और दूसरी नई तकनीकों से इलाज और जांच के नए रास्ते खुल रहे हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल डॉक्टर की समझ और अनुभव के साथ होना चाहिए। तकनीक को मरीज के इलाज में डॉक्टर के फैसले का विकल्प नहीं बनाया जा सकता।
इंटरनेशनल मेडिकल साइंसेज अकादमी (आईएमएसए) के जम्मू-कश्मीर चैप्टर की ओर से आयोजित पहले आरोग्य शिखर सम्मान समारोह में जितेंद्र सिंह ने कहा कि एआई कई तरह की जांच और इलाज में मददगार साबित हो रहा है। इससे कल्चर जांच में लगने वाला समय कम करने और जीन सीक्वेंसिंग जैसे कामों में तेजी आ रही है।
विज्ञापन

हालांकि अनावश्यक जांच लिखने और इलाज में तकनीक पर जरूरत से ज्यादा निर्भर रहने से बचना होगा। जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत अब वैक्सीन, जीनोमिक्स, प्रिसिजन मेडिसिन, न्यूक्लियर मेडिसिन, नैनो मेडिसिन और बायोटेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जम्मू-कश्मीर के सरकारी और निजी संस्थानों से भी इन क्षेत्रों में काम बढ़ाने और शोध के प्रस्ताव भेजने की अपील की। समारोह में जीएमसी जम्मू के पूर्व प्रिंसिपल राजेंद्र सिंह, एआईआईएमएस पटना की पूर्व गवर्निंग बॉडी सदस्य और जीएमसी जम्मू की पूर्व प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष इंदु कौल खोडा समेत जीएमसी जम्मू के पूर्व विभागाध्यक्षों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed