फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: पढ़ाई जरूरी, लेकिन जिंदगी सिर्फ किताबों तक नहीं

विज्ञापन
education news
- गोल्ड मेडल पाने वाले छात्रों ने साझा की अपनी सीख, हर गतिविधि में हिस्सा लेने की दी सलाह
विज्ञापन

- किसी ने खेल और संगीत को दिया समय, किसी ने मानसिक सेहत का ख्याल रखने को बताया जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मेहनत जरूरी है लेकिन आईआईटी जम्मू के इन गोल्ड मेडल विजेता छात्रों का मानना है कि कॉलेज की जिंदगी सिर्फ किताबों और अंकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। पढ़ाई के साथ खेल और संगीत जैसी गतिविधियों में हिस्सा लेना, मानसिक सेहत का ख्याल रखना, नई चीजें आजमाना और गलतियों से सीखते रहना भी जरूरी है। छात्रों ने बातचीत में अपनी पढ़ाई और कॉलेज के अनुभवों के आधार पर यह सीख साझा की।

----------

जो काम करें, पूरे मन से करें

दरभंगा के विवेक कुमार को मैटेरियल एंड मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल मिला है। वह फिलहाल रिलायंस में काम कर रहे हैं। विवेक कहते हैं कि जिंदगी के हर पल का आनंद लेना चाहिए। जो भी काम करें, उस पर पूरा ध्यान दें। सिर्फ जीत के पीछे भागने के बजाय कोशिश यह होनी चाहिए कि जो काम हाथ में लिया है, उसे पूरी मेहनत से किया जाए।
विज्ञापन


----------

पढ़ाई के साथ अपनी पसंद की चीजों को भी समय दें

बांदीपोरा के शम्स उल हक को स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में इंस्टीट्यूट गोल्ड मेडल मिला है। वह जम्मू-कश्मीर सरकार के जल शक्ति विभाग में जूनियर इंजीनियर हैं। शम्स ने पढ़ाई के साथ संगीत और क्रिकेट क्लब में हिस्सा लिया और पूल भी खेला। उनका कहना है कि छात्रों को कॉलेज की दूसरी गतिविधियों में भी हिस्सा लेना चाहिए। इससे पढ़ाई के अलावा दूसरी चीजें सीखने और व्यक्तित्व को बेहतर बनाने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------

अपने मन का भी ख्याल रखें

कुलगाम के शेख आबिद निसार ने एमएससी केमिस्ट्री में इंस्टीट्यूट गोल्ड मेडल हासिल किया है। वह अब पीएचडी की तैयारी कर रहे हैं। आबिद कहते हैं कि पढ़ाई के साथ मानसिक सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी है। छात्रों को पढ़ाई के बीच घूमने-फिरने और संस्थान की दूसरी गतिविधियों के लिए भी समय निकालना चाहिए।


----------

नई चीजें आजमाते रहें, गलतियों से सीखें

झारखंड के डाल्टनगंज के आयुष राज को केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक के लिए गोल्ड मेडल मिला है। वह फिलहाल रिलायंस कंपनी में काम कर रहे हैं। आयुष कहते हैं कि जितना हो सके नई चीजें आजमाते रहें और खुद को किसी सीमा में न बांधें। गलती हो तो उससे सीखें और हार मानकर रुकें नहीं। कॉलेज में पढ़ाई के साथ दूसरी गतिविधियों में भी खुद को आजमाते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed