फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: बीजीएसबीयू में करें 21 विषयों में पीएचडी के लिए आवेदन

विज्ञापन
education news
- 17 दिसंबर तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन

- पहले जम्मू विवि ने बीएड के लिए किए थे आवेदन आमंत्रित
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय (बीजीएसबीयू) राजोरी ने 21 विषयों में पीएचडी करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 17 दिसंबर तक छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदनों पर गौर किया जाएगा और पीएचडी करने के लिए मौका मिलेगा। इसके लिए आवेदन ऑनलाइन करना होगा।

विश्वविद्यालय के अनुसार छात्र अरबिक, बोटनी, बायो टेक्नोलाॅजी, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इक्नाॅमिक्स, एजुकेशन, अंग्रेजी, पर्यावरण विज्ञान, भाैतिक विज्ञान, उर्दू और जूलॉजी विषयों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडाटबीजीएसबीयूडाटएसीडाटआईएन पर संपर्क किया जा सकता है। इससे पहले जम्मू विश्वविद्यालय की ओर से बीएड के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी किए गए थे। अब आवेदन मिलने के बाद छात्र मनपसंद विषयों में पीएचडी और बीएड कर सकेंगे और लक्ष्य को पूरा कर सकेंगे। बीजीएसबीयू के अनुसार पीएचडी करने की सुविधा यूनिवर्सिटी में मिल रही है। इससे दूरदराज इलाकों के विद्यार्थियों को लाभ होगा। पहले पीएचडी करने के लिए जम्मू या कश्मीर का रुख करना पड़ता था। इस बारे में यूनिवर्सिटी की ओर से आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed