{"_id":"6917a060ebb00b5751054965","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jmu1052-762560-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मधुमेह से घबराने की नहीं, समय पर जांच कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मधुमेह से घबराने की नहीं, समय पर जांच कराएं
विज्ञापन
विश्व मधुमेह दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में नर्सिंग कालेज की छात्राओं को सम्मानित करते प्रोफेसर
-विश्व मधुमेह दिवस : जीएमसी में नर्सिंग छात्राओं ने रंगोली, क्विज प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। विश्व मधुमेह दिवस पर जीएमसी जम्मू के इंडोक्रोनोलाॅजी विभाग ने शुक्रवार को रंगोली व क्विज प्रतियोगिता करवाई। इसमें विभिन्न नर्सिंग काॅलेजों की छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई। उन्होंने पोस्टर के माध्यम से मधुमेह के प्रति जागरूक किया। दर्शाया गया कि लगातार जांच करने से ही मधुमेह पर नियंत्रण पाया जा सकता है। पोषण युक्त भोजन, नियमित व्यायाम करने से इस बीमारी से बच सकते हैं।
संगोष्ठी का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डाॅ. सुमन कोतवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि मधुमेह एक जटिल बीमारी है। इससे सतर्कता व संतुलित खानपान सहित व्यायाम से बचा जा सकता है। समय रहते यदि सतर्कता बरती जाए तो इसे नियंत्रित किया जा सकता है। असिस्टेंट प्रोफेसर अतुल शर्मा ने कहा कि बदलती जीवनशैली के बीच खुद को स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहतर रखना चुनौती से कम नहीं है। मधुमेह से घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना हम सभी के लिए बेहद जरूरी है।
नर्सिंग छात्राओं ने पोस्टर व रंगोली के माध्यम से मधुमेह के प्रति आमजन को जागरूक रहने का संदेश दिया। क्विज प्रतियोगिता, रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता में क्रम से बीएन काॅलेज की छात्राओं को प्रथम पुरस्कार, एमटी काॅलेज को प्रथम व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ एंड नर्सिंग कोट भलवाल की छात्राओं ने प्रथम पुरस्कार जीता।