{"_id":"6afe1371492341aedd0e9da5","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jam1024-1066161-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: योग से बढ़ेगी एकाग्रता, बच्चों को बताए स्वस्थ रहने के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: योग से बढ़ेगी एकाग्रता, बच्चों को बताए स्वस्थ रहने के तरीके
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन ने दोमाना स्कूल में लगाया स्वास्थ्य जांच एवं योग शिविर
आयुष विभाग के चिकित्सकों ने किया विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, दी दवाइयां
अमर उजाला ब्यूरो
मिश्रीवाला। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए। इसी संदेश के साथ अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को ब्राइट फ्यूचर हायर सेकेंडरी स्कूल दोमाना में स्वास्थ्य जागरूकता एवं योग शिविर लगाया। इसमें विद्यार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य, स्वच्छता और नियमित योग अभ्यास का महत्व समझाया गया। शिविर में आयुष विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए।
शिविर में डॉ. जीतेंद्र कुमार, डॉ. संदीप भगत और डॉ. विजय भट ने विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की। चिकित्सकों ने बच्चों को बताया कि बदलते मौसम में खानपान और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने संतुलित आहार लेने, पर्याप्त पानी पीने और व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने की सलाह दी। स्वास्थ्य जांच के दौरान जिन बच्चों को दवाइयों की जरूरत थी, उन्हें निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। योग प्रशिक्षक ईशान मंसोत्रा ने भी उपस्थित लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर के दौरान आयोजित योग सत्र में ईशान मंसोत्रा ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन करवाए। उन्होंने बताया कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक रूप से मजबूत बनाने में भी सहायक है। नियमित योग करने से एकाग्रता और स्मरण शक्ति में सुधार होता है, जिसका लाभ बच्चों को पढ़ाई में भी मिलता है। कार्यक्रम स्कूल के प्रधानाचार्य अखिलेश बक्शी की देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर दानिश बक्शी, पवन कुमार और सतीश कुमार भोगिया मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन ने अमर उजाला फाउंडेशन और सभी विशेषज्ञों का आभार जताया।