{"_id":"66a59385e247eee54d0b56a4","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jam1008-408589-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा का बढ़ा दायरा आईटी, रिटेल मार्केटिंग ट्रेड में ज्यादा रुझान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा का बढ़ा दायरा आईटी, रिटेल मार्केटिंग ट्रेड में ज्यादा रुझान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जम्मू-कश्मीर के 830 सरकारी स्कूलों में वोकेशनल लैब शुरू
- 532 प्रक्रिया में, अगले पांच साल में 1910 लैब शुरू की जाएंगी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा का दायरा बढ़ा है। अभी तक 830 स्कूलों में वोकेशनल लैब चल रही हैं। इनमें कुल 14 ट्रेड पढ़ाए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा आईटी और रिटेल मार्केटिंग ट्रेड के प्रति बच्चों का रुझान है। हर स्कूल में दो ट्रेड में पढ़ाई करवाई जाती है।
स्कूल शिक्षा विभाग ने अगले पांच साल में 1910 वोकेशनल लैब शुरू करने का लक्ष्य रखा है। 523 लैब प्रक्रिया में हैं। कक्षा नौवीं से 12वीं तक वोकेशनल विषय पढ़ाए जा रहे हैं। बाजार की मांग के अनुरूप बच्चों को ट्रेड पढ़ाए जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में पर्यटन में अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में बच्चों को पर्यटन ट्रेड पढ़ाया जा रहा है। स्कूलों में इस साल बैंकिंग ट्रेड भी शुरू किया है। जम्मू में कैनाल रोड हायर सेकेंडरी स्कूल में वोकेशनल विषय हैं। इनमें बड़ी संख्या में बच्चों ने दाखिला लिया है। कक्षा नौवीं से 12वीं तक चार लेवल में वोकेशनल विषय पढ़ाए जा रहे हैं। कक्षा नौवीं में लेवल एक, 10वीं में लेवल दो, 11वीं में लेवल तीन और 12वीं में लेवल चार की पढ़ाई करवाई जा रही है। इस शैक्षणिक सत्र तक 1315 स्कूलों में वोकेशनल लैब शुरू होंगी। साथ ही 2630 वोकेशनल शिक्षकों की भी नियुक्ति होगी।
सरकारी स्कूलों में वोकेशनल शिक्षा का दायरा बढ़ रहा है। हर साल वोकेशनल विषयों का परिणाम 80 फीसदी रहता है। वोकेशनल शिक्षा में सबसे ज्यादा आईटी, रिटेल मार्केटिंग और पर्यटन ट्रेड के प्रति बच्चों का रुझान है।
विज्ञापन
लोन गिलानी, अध्यक्ष, जम्मू-कश्मीर वोकेशनल ट्रेनी वेल्फेयर एसोसिएशन