फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: शिक्षक-प्रशिक्षुओं का 4 माह का इंटर्नशिप कार्यक्रम पूरा

विज्ञापन
education news
इंटर्नशिप कार्यक्रम समापन पर एकत्र शिक्षक-प्रशिक्षु: स्रोत केंद्रीय विवि
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के शैक्षणिक अध्ययन विभाग के शिक्षक-प्रशिक्षुओं ने चार महीने का इंटर्नशिप कार्यक्रम पूरा कर लिया है। विभाग के प्रमुख प्रो. आसित ने कहा कि स्कूल इंटर्नशिप कार्यक्रम चार वर्षीय एकीकृत बीए, बीएड का एक अभिन्न अंग है। आयोजन में संबंधित स्कूलों के शिक्षक और विवि के फैकल्टी सदस्य प्रो. जेएन बलिया, प्रो. रितु बख्शी, प्रो. आसित मंत्री, डॉ. किरण, डॉ. अमन, डॉ. रवि वांगुरी, डॉ. याद राम और डॉ. मोहन गलगोत्रा ने प्रशिक्षुओं को जरूरी परामर्श देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए और बीएड के कुल चालीस शिक्षक-प्रशिक्षु इसमें शामिल हुए। कार्यक्रमों को उनके शिक्षण कौशल को बढ़ाने और जिला सांबा में पाठ्यचर्या व सह-पाठयक्रम गतिविधियों दोनों में स्कूल के कामकाज का अनुभव प्राप्त करने के लिए चार स्कूल आवंटित किए गए थे। इंटर्नशिप कार्यक्रम से गुजरने के लिए जिन स्कूलों की पहचान की गई। इनमे राह्या-सुचानी में केंद्रीय विद्यालय, जख में सरकारी कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल और राह्या-सुचानी में आरएसएम सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed