फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: सुबह स्कूलों में दर्शन देकर गायब हो रहे गुरुजी, अंधेरे में शिष्यों का भविष्य

विज्ञापन
education news
- शिक्षकों की चालाकी के आगे अटेंडेंस एप भी फेल, डोडा, किश्तवाड़, राजोरी व रामबन में सामने आ रहे कई मामले
विज्ञापन


- तीन दिन पहले ही किश्तवाड़ के अपर प्राइमरी स्कूल मट्टो मोहल्ला में 8 शिक्षक थे नदारद
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के सरकारी स्कूलों के शिक्षक की स्कूलों में हाजिरी सुनिश्चित करने के स्कूल शिक्षा विभाग के तमाम प्रयास विफल होते नजर आ रहे हैं। कई शिक्षक सिर्फ हाजिरी लगाने सुबह स्कूल आते हैं और दिनभर गायब रहते हैं। ऐसे मामले डोडा, किश्तवाड़, राजोरी, रामबन जिलों से सामने आ रहा है। जहां शिक्षक बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों में शिक्षकों की हाजिरी को सुनिश्चित करने के लिए जेके अटेंडेंस एप शुरू किया है, लेकिन शिक्षकों ने इससे बचने का भी तरीका इजाद कर लिया है। 11 मई को किश्तवाड़ के अपर प्राइमरी स्कूल मट्टो मोहल्ला में आठ शिक्षक स्कूल से नदारद मिले। हैरानीजनक यह है कि इन शिक्षकों ने जेके अटेंडेंस एप पर सुबह अपनी हाजिरी भरी, जिसके बाद स्कूल से गायब हो गए। ऐसे मामले दूरदराज के इलाकों से लगातार सामने आ रहे हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी इन स्कूलों तक पहुंच नहीं पा रहे, ऐसे में स्थानीय लोगाें की शिकायत पर ही कार्रवाई की जा रही है। जबकि स्कूल शिक्षा निदेशालय दावा करता है कि प्रतिदिन स्कूलों में अध्यापकों की उपस्थिति की रिपोर्ट बनती है। बावजूद इसके शिक्षक कैसे स्कूलों से नदारद हो रहा है? स्कूल शिक्षा विभाग शिक्षकों की उपस्थिति को डिजिटल रूप से रिकॉर्ड करता है। शहरी क्षेत्र में अधिकांश स्कूलों में फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम तो दूरदराज इलाकों के स्कूलों में बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस लगती है। जिन स्कूलों में बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस की व्यवस्था है, वहां शिक्षक सिस्टम को चकमा देकर नदारद रह रहे हैं।
विज्ञापन

सीईओ को स्कूलों में नियमित
निरीक्षण करने के निर्देश
स्कूल शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सभी स्कूलों में फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम शुरू हो, इसकी व्यवस्था की जा रही है। किश्तवाड़ में सामने आए मामले के बाद सभी मुख्य शिक्षक अधिकारियों को स्कूलों में नियमित औचक निरीक्षण करने का निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed