{"_id":"68c09b0633e7b566e00b89fa","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jam1003-708677-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सरकारी कॉलेजों में बीएड की खाली रह गईं सीटों पर प्रवेश का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सरकारी कॉलेजों में बीएड की खाली रह गईं सीटों पर प्रवेश का मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दूसरे राउंड की काउंसिलिंग 13 को, 410 रैंक तक के अभ्यर्थी ले सकते हैं हिस्सा
- काउंसिलिंग के लिए व्यक्तिगत रूप से हाजिर होकर कराना होगा रजिस्ट्रेशन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश के सरकारी कॉलेजों और संस्थानों में पहले राउंड में खाली रह गईं बीएड की सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरे राउंड की काउंसिलिंग 13 सितंबर से होगी। इसमें भाग लेने का मौका पहली से 410 रैंक तक वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा।
जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जाम (जेकेबीओपीईई) के परीक्षा नियंत्रक प्रो. गुरविंदर राज वर्मा के अनुसार इनमें रिजर्व कैटेगरी के भी अभ्यर्थी शामिल हैं। काउंसिलिंग में शिरकत करने के इच्छुक सभी अभ्यर्थियों को बोर्ड के जम्मू या श्रीनगर स्थित कार्यालय में नियत दिन सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर सुबह साढ़े 10 बजे तक बजे तक व्यक्तिगत रूप से हाजिर होकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
प्रो. वर्मा के मुताबिक अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी दस्तावेज की मूल प्रतियां लानी होंगी। इनमें डोमिसाइल सर्टिफिकेट, अंक प्रमाणपत्र और श्रेणी प्रमाणपत्र आदि शामिल हैं। काउंसिलिंग फीस एक हजार रुपये रखी गई है। इसका भुगतान बोर्ड में मौजूद पीओएस मशीनों के जरिए किया जा सकेगा। यदि किन्हीं अपरिहार्य कारणों से अभ्यर्थी व्यक्तिगत रूप से काउंसिलिंग में शामिल नहीं हो सकता तो वह अपने रक्त संबंधी को इसके लिए नामित कर सकता है। इसके लिए संबंधित को अपने पहचान पत्र, आधार कार्ड और अधिकार पत्र को साथ लाना होगा।
विज्ञापन
-- -- --
-- -- -
काउंसिलिंग में ये अभ्यर्थी भी भाग ले सकेंगे
जिनको पहले राउंड में सीट नहीं मिल पाई है।
जिन्हें पहले राउंड में सीट मिल गई थी, लेकिन वे किसी कारण से ज्वाइन नहीं कर पाए।
जिन्हें पहले राउंड में सीट मिली है, लेकिन वे अपग्रेडेशन चाहते हैं।