{"_id":"606631d88ebc3ec86f6c19fd","slug":"education-jammu-news-jammu-city-news-jmu2325475110","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेबीनार में डिजिटल मार्केटिंग के बारे में जानेंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेबीनार में डिजिटल मार्केटिंग के बारे में जानेंगे छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। श्री प्रताप मेमोरियल राजपूत कॉलेज ऑफ कॉमर्स में पांच अप्रैल को ऑनलाइन वेबीनार होगा। इसमें नॉर्थ इंडिया से एमएफआई सूर्यकांत शर्मा और एनएसडीएल के उप-अध्यक्ष नितिन जोशी छात्रों को जूम एप के जरिये फाइनांस प्लानिंग एंड इंवेस्टमेंट आपर्च्यूनिटी विषय पर व्याख्यान देंगे। वेबिनार में छात्रों को डिजिटल मार्केटिंग इत्यादि के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रिंसिपल रंजीत सिंह जम्वाल की अध्यक्षता में वेबीनार होगा।
कॉमर्स कॉलेज के प्रिंसिपल रंजीत सिंह जम्वाल ने कहा कि कौशल विकास कोर्स, ई-कंटेंट डेवलपमेंट कोर्स शुरू करने के अलावा ट्रेनिंग सेंटर एंड रिसर्च सेंटर खोले जाएंगे। कौशल विकास के कोर्स में छात्रों को अकाउंटेंसी, टेक्सेशन और बैंकिंग भी पढ़ाई जाएगी। इसके लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में एमओयू साइन किया गया है। रंजीत सिंह जम्वाल ने कहा कि कॉलेज में डिजिटल तरीके से पढ़ाई करवाई जा रही है। दस क्लास रूमों में डिजिटल सिस्टम को स्थापित किया गया है। कोरोना काल के दौर में छात्रों को कॉलेज में रोटेशन पर बुलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब से यह महामारी शुरू हुई है, तब से प्रत्येक सत्र के छात्रों के दो सेक्शन बनाए गए हैं। प्रति सप्ताह के पांचवें दिन पचास प्रतिशत छात्र कॉलेज में आकर अध्यापकों से मिलकर अपनी आशंकाओं क ो दूर कर सकते हैं। छात्रों के लिए खास तौर से यह प्रावधान रखा गया है।