{"_id":"61689c6f8de22334491cde0f","slug":"education-jammu-kashmir-development-samba-news-jmu245799145","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विश्वविद्यालय में केसीएसटी की आधारशिला रखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विश्वविद्यालय में केसीएसटी की आधारशिला रखी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। केंद्रीय विश्वविद्यालय में कलाम सेंटर फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (केसीएसटी) के निर्माण की आधारशिला सचिव रक्षा अनुसंधान एवं विकास और डीआरडीओ चीफ डॉ. जी सतीश रेड्डी ने रखी। समारोह जम्मू के केंद्रीय विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. अशोक आइमा की उपस्थिति में हुआ।
डॉ. रेड्डी ने केसीएसटी में दो कार्य क्षेत्र कंप्यूटेशनल सिस्टम सुरक्षा और वर्तमान परिदृश्य में सेंसर पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि साइबर-भौतिक प्रणाली और डेटा की सुरक्षा के साथ कंप्यूटेशनल सुरक्षा में कौशल विकास की आवश्यकता पर बल दिया। इस शोध केंद्र में विकसित सेंसर अत्याधुनिक तकनीक वाले उत्पाद के रूप में आएंगे। ढाई साल में केसीएसटी देश में एक केंद्रित अनुसंधान केंद्र और प्रमुख कार्य केंद्र के रूप में उभरेगा। वीसी प्रो आइमा ने इस उद्यम के लिए अध्यक्ष डीआरडीओ का धन्यवाद किया, जो विवि में एक नया अध्याय खोला गया है। उन्होंने कहा कि डीआरडीओ के साथ केंद्रीय विवि जम्मू का ऐसा सहयोग आने वाले समय में इस क्षेत्र में अनुसंधान और नवाचारों के लिए एक नया मार्ग बनाने के लिए अनुभव और विशेषज्ञता को सिंक्रनाइज करके एक नए संस्थागत सहयोग के लिए सामने आएगा।गवर्निंग काउंसिल ने सर्वसम्मति से 3 शोध परियोजनाओं को मंजूरी दी। मौके पर महानिदेशक (टीएम) हरि बाबू श्रीवास्तव, महानिदेशक (मेड और सीओएस) डॉ. सुधीर कामथ, सलाहकार साइबर अमित शर्मा, निदेशक ईआर और आईपीआर डॉ. शिव कुमार, निदेशक डीएफटीएम कैलाश कुमार पाठक, राजेश पिल्ले वैज्ञानिक जी, एसएजी, जेएस रावत एसएसपीएल, रेणु शर्मा वैज्ञानिक एफ, डीएफटीएम, दीपक गुप्ता वैज्ञानिक ई आदि उपस्थित थे। वहीं केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में वीरवार को डॉ. सतीश रेड्डी के दौरे के दौरान हवन करवाया गया।