{"_id":"621009fa03eeb53211728bd3","slug":"education-jammu-kashmir-development-city-reporter-news-jmu25412121","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में बनेंगे चार इनोवेशन हब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में बनेंगे चार इनोवेशन हब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में स्टार्ट अप को बढ़ावा देने के लिए चार इनोवेशन हब बनाए जाएंगे। नई शिक्षा नीति के तहत प्रस्तावित इनोवेशन हब खोलने के साथ ही प्रदेश स्तर पर स्टार्ट अप प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। यह केंद्र उद्यम मॉडल को सफल बनाने में मदद करेंगे। शुक्रवार को यह घोषणा उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव रोहित कंसल ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जम्मू में पुरस्कार वितरण समारोह में की। आईआईटी जम्मू की ओर से पहली बार आयोजित की गई 12 ईडीसी पिच डेक प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में स्कॉस्ट कश्मीर की दो टीमों को एक लाख रुपये का इनाम दिया गया। वहीं टीम आजाद आइडेंटिटी सॉल्यूशन को 50 हजार व मनुकृषि को तीसरे स्थान के लिए 25 हजार रुपये पुरस्कार के रूप में दिए गए।
उल्लेखनीय है कि पिच डेक प्रतियोगिता में किसी भी तरह के उद्यम के विचार का प्रस्तुतीकरण किया जाता है, जिसे पसंद आने पर निवेशक किसी भी स्टार्ट अप या उद्यम को वित्त पोषण करते हैं। रोहित कंसल ने कहा कि आईआईटी जम्मू के सहयोग से प्रदेश के विश्वविद्यालयों में भी नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। जल्द ही प्रदेश में जल्द ही व्यापक स्तर पर स्टार्ट अप प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। संस्थान के निदेशक प्रो. मनोज कुमार गौड़ के संरक्षण में करवाए गए सम्मान समारोह में बताया गया कि संस्थान के इंस्टीट्यूट इनोवेशन एंड एंडरप्रेन्योरशिप डेवेलपमेंट सेंटर ने जनवरी माह में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्रों के लिए पिच डेक प्रतियोगिता करवाई थी। इसमें 70 से अधिक पंजीकरण और प्रदेश से 35 वैध प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं।