फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education

30 हजार युवाओं ने दी बीएसएफ और सीआईएसएफ की परीक्षा

विज्ञापन
education
जम्मू। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसफ) में भर्ती के लिए रविवार को लिखित परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें तीस हजार के करीब युवाओं ने परीक्षा दी। 24 नवंबर को लिखित परीक्षा के सफल उम्मीदवारों की सूची जारी होगी। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों का मेडिकल एग्जामिनेशन टेस्ट होगा। कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बीएसएफ और सीआईएसएफ में 1365 पदों पर भर्ती होनी है। बता दें, 18 सितंबर को हुई लिखित परीक्षा का पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी। अब बीएसएफ ने रविवार आठ नवंबर को परीक्षा का आयोजन किया। परीक्षा देने पहुंचे उम्मीदवार पवन कुमार ने कहा कि पिछले पेपर की तुलना में इस बार पेपर काफी मुश्किल था। पहली बार मेरा पेपर काफी अच्छा हुआ था। वहीं एक अन्य उम्मीदवार अक्षय कुमार ने कहा कि परीक्षा अच्छी हुई है और सफल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पिछली बार भी पेपर अच्छा हुआ था, लेकिन पेपर लीक होने से सारी उम्मीदें टूट गई थीं। अब दोबारा परीक्षा होने से दोबारा उम्मीद जगी है कि देश की रक्षा करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed