{"_id":"6a52ae18be6a57c8140f0e36","slug":"education-invention-jammu-news-c-10-jmu1062-959130-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: इंजेक्शन लगाने के बाद खुद सिरिंज के अंदर चली जाएगी सुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: इंजेक्शन लगाने के बाद खुद सिरिंज के अंदर चली जाएगी सुई
विज्ञापन
कार्यक्रम में पुरस्कार जीतने वाली तीनों टीमों के सदस्य स्रोत -आईआईटी
- फोटो : File Photo
- आईआईटी जम्मू में देशभर के 30 छात्रों की 10 टीमों ने तैयार किए नए मॉडल
- सभी मॉडल के लिए भारत और अमेरिका में अस्थायी पेटेंट आवेदन दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। इंजेक्शन लगाने के बाद सुई अपने आप सिरिंज के अंदर चली जाएगी, बच्चों के कपड़ों की चेन में त्वचा नहीं फंसेगी और मरीज लेटकर भी आराम से नेबुलाइजर से दवा ले सकेंगे। ये तीनों ऐसे नए मॉडल हैं, जिन्हें आईआईटी जम्मू में छह हफ्तों तक चले इन्वेंट-एक्स कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने तैयार किया। देशभर के 30 छात्रों की 10 टीमों ने कुल 10 नए मॉडल बनाए, जिनके लिए भारत और अमेरिका में अस्थायी पेटेंट आवेदन भी दाखिल किए गए।
इन्वेंट-एक्स ऐसा कार्यक्रम है, जिसमें इंजीनियरिंग, विज्ञान और डिजाइन के छात्र किसी वास्तविक समस्या का हल खोजते हैं। इस साल देशभर के 300 से ज्यादा कॉलेजों से एक हजार से अधिक आवेदन मिले थे। इनमें से सिर्फ 60 छात्रों का चयन हुआ। 30 छात्रों ने आईआईटी जम्मू और 30 ने आईआईटी गांधीनगर में हिस्सा लिया। आईआईटी जम्मू की 10 टीमों ने छह हफ्तों में 10 नए मॉडल तैयार किए। कार्यक्रम शुरू होने के बाद से अब तक भारत और अमेरिका में 120 से ज्यादा अस्थायी पेटेंट आवेदन दाखिल किए जा चुके हैं।
पहले स्थान पर रही टीम ने ऐसी सुरक्षित सिरिंज तैयार की है, जिसमें इंजेक्शन लगाने के बाद सुई अपने आप अंदर चली जाती है। इससे डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के सुई चुभने और संक्रमण का खतरा कम होगा। दूसरे स्थान पर रही टीम ने ऐसी चेन तैयार की है, जिसमें कपड़ा या त्वचा फंसने की आशंका काफी कम रहती है। यह खासकर बच्चों के कपड़ों के लिए उपयोगी है। तीसरे स्थान पर रही टीम ने ऐसा नेबुलाइजर बनाया है, जिसे लेटकर या करवट लेकर भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे मरीजों को दवा लेने में ज्यादा सुविधा मिलेगी। आईआईटी जम्मू के निदेशक प्रो. मनोज सिंह गौर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को नई सोच के साथ वास्तविक समस्याओं का समाधान खोजने के लिए प्रेरित करते हैं।