{"_id":"6143059f8ebc3eb4e14d32fc","slug":"education-health-jammu-news-jammu-city-news-jmu243733816","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर ब्लॉक अस्पताल में हो रही स्कूली बच्चों के कोरोना की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर ब्लॉक अस्पताल में हो रही स्कूली बच्चों के कोरोना की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। प्रदेश में कोरोना के कम होते मामलों को देखते सरकार ने 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए सशर्त स्कूल को खोलने की मंजूरी दी है। अभिभावकों की सहमति, टीकाकारण और कोविड निगेटिव रिपोर्ट पर ही छात्रों को स्कूल में प्रवेश दिया जाना है। ऐसे में निजी और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने अपना कोरोना टेस्ट करवाना शुरू कर दिया है। जम्मू जिले में हर ब्लॉक अस्पताल में स्कूली विद्यार्थियों की कोविड जांच हो रहा है। जिला उपायुक्त जम्मू ने इन इसको लेकर रोस्टर भी जारी किया है।
बोर्ड कक्षाओं की पढ़ाई को महत्व देते हुए 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाया जा रहा है। शहर के अधिकांश निजी स्कूलों में 10वीं और 12वीं की पढ़ाई शुरू हो गई है। ऑफलाइन क्लास में कम संख्या में छात्र पहुंच रहे है। कोविड निगेटिव रिपोर्ट और टीकाकारण करवा चुके विद्यार्थियों को ही ऑफलाइन क्लास के लिए बुलाया जा रहा है। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल गुप्ता ने कहा कि हमने अपने स्कूलों में कक्षाएं शुरू की है। कोविड निगेटिव रिपोर्ट वाले छात्रों को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि हमने स्वास्थ्य विभाग से स्कूल में कोविड जांच सेंटर स्थापित करने की मांग की थी, लेकिन विभाग ने केंद्र शुरू नहीं किया। छात्र खुद टेस्ट करवकर निगेटिव रिपोर्ट हमें दे रहे है। अगले सप्ताह से सभी स्कूलों में नियमित से कक्षाएं शुरू हो जाएगी।
---
सरकारी स्कूलों में भी पहुंच रहे है विद्यार्थी
सरकारी स्कूलों में 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थी पहुंच रहे है। हालांकि इन विद्यार्थियों की संख्या काफी कम है। गर्वनमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बहुफोर्ट के प्रिंसिपल अरुण कुमार ने कहा कि स्कूल में आने वाले बच्चों की संख्या काफी कम है। कोविड निगेटिव रिपोर्ट के बिना बच्चों को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। वहीं एचएसएस रणबीर हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल अंजिल गुप्ता ने कहा कि काफी कम संख्या में बच्चे स्कूल पहुंच रहे है। 18 वर्ष से अधिक बच्चों के लिए हमने स्कूल में ही टीकाकरण अभियान चलाया था। बिना कोविड निगेटिव रिपोर्ट के बच्चों के स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। मुख्य शिक्षा अधिकारी जम्मू सूरज सिंह राठौड़ ने कहा कि जिले के हर ब्लॉक अस्पताल में स्कूली बच्चों की कोविड जांच हो रहा है। रिपोर्ट हासिल कर स्कूल में देने के बाद उन्हें स्कूल में प्रवेश दिया जा रहा है।