फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education hang at border area schools

सीमांत स्कूलों में पढ़ाई पर अनिश्चितता के बादल

Sun, 12 Oct 2014 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 12 Oct 2014 10:12 PM IST
विज्ञापन
education hang at border area schools

पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलाबारी से सीमांत इलाकों में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सुरक्षित स्थानों के कई स्कूलों में राहत शिविर बनाये जाने से भी विद्यार्थियों की शिक्षा पर असर पड़ा है। यह सिलसिला कब तक चलेगा, इस पर अनिश्चितता के बादल छाये हुए हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अखनूर के परगवाल सेक्टर के अंतर्गत आने वाले करीब 35 स्कूल गोलाबारी के चलते अस्थायी तौर पर बंद हो गए हैं। इसी तरह आरएस पुरा, अरनिया, सांबा के सीमांत इलाकों में भी 70 से ज्यादा स्कूल बंद हो गए हैं। वहीं सीमांत इलाकों से पलायन करने वाले सुरक्षित स्थानो के स्कूलों में बनाए राहत कैंप में आश्रय ले रहे हैं।
विज्ञापन


इस वजह से भी शिक्षा प्रभावित हो रही है। जम्मू जिले 16 राहत शिविर चल रहे हैं। इनमें एचएसएस चकरोई, एचएसएस दबलैहड़, एचएस पिंडी, एचएस हरीपुर, एचएस रंगपुर, मलानिया, सत्संग दीवान गढ़, एचएसएस आरएस पुरा, आईटीआई आरएस पुरा, रेहाल, एचएसएस सलैहड़, एचएसएस दियोली, अरनिया में गोल्डन पैलेस दियोली, बिश्नाह, हाई स्कूल राजपुरा, गुप्ता फार्म अखनूर और एसएसएस परगवाल, एचएसएस दोमाना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें अधिकतर स्कूल हैं। गोलाबारी से पहले बाढ़ की वजह से स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हुई। स्कूली शिक्षा निदेशक जम्मू एचआर पखरू का कहना है कि प्रशासन की तरफ से विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए इस संदर्भ में फैसला लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed