फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education,development,jammu news

आईआईएम जम्मू में प्रौढ़ छात्रों के लिए ईएमबीए का कोर्स शुरू

विज्ञापन
education,development,jammu news
जम्मू। भारतीय प्रबंधन संस्थान जम्मू में इस सत्र में 40 से अधिक आयु वर्ग के प्रौढ़ छात्रों को एग्जीक्यूटिव मस्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (ईएमबीए) कोर्स की पढ़ाई का मौका मिला है। दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड से कक्षाएं ली जाएंगी। इस कोर्स से वे छात्र लाभान्वित होंगे, जो वर्तमान में किन्हीं कारणों से डिग्री हासिल नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन

संस्थान की प्रो. रुचि सहगल ने बताया कि ईएमबीए में प्रौढ़ आयु के छात्रों का 30 सीटों के लिए प्रवेश हो चुका है। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत पहला बैच शुरू किया गया है। इसमें भारतीय सेना, पॉवर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया आदि अलग-अलग क्षेत्रों से सेवानिवृत्त प्रौढ़ छात्रों ने प्रवेश लिया है। सभी छात्रों का साढ़े दस सालों से अधिक कार्य अनुभव है। इसी आधार पर इन्हें प्रवेश दिया गया है। इन छात्रों को सप्ताह में एक से दो बार संस्थान में ऑफलाइन कक्षाओं के लिए बुलाया जाएगा। निर्धारित समय पर कक्षाएं लगातार ऑनलाइन मोड से भी ली जाएंगी। इस कोर्स का रोजगार करने वाले छात्रों को भी लाभ होगा। यह कोर्स उन छात्रों के लिए बड़ी सुविधा होगी, जो किसी कारण से उच्च शिक्षा की डिग्री प्राप्त नहीं कर पाए हैं। उनको रोजगार के साथ डिग्री भी मुहैया करवानी है। संस्थान रोजगार के साथ-साथ पढ़ाई करने का अवसर दे रहा है। इसके लिए संस्थान ने एक शेड्यूल तय किया है।
विज्ञापन

---
आईपीएम में 60 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी
इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (आईपीएम) में भी 60 सीटों के लिए दाखिला हो चुका है। इसमें 51 छात्राओं और 9 छात्रों ने प्रवेश लिया है। संस्थान ने पहली प्राथमिकता इस कोर्स में छात्राओं को दी है। कोर्स की पढ़ाई जल्दी ही शुरू होगी। डॉ. रुचि सहगल ने बताया कि दूसरा बैच नवंबर-दिसंबर महीने में शुरू किया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया एक जैसी होगी। उन्होंने बताया कि आईपीएम के जो छात्र एमबीए में जाना चाहेंग, उनके आईपीएम में 60 प्रतिशत होने अनिवार्य हैं। जिस छात्र के 60 प्रतिशत से कम अंक होंगे, वे एमबीए के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। उन्हें दो वर्षीय आईपीएम की डिग्री दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed