फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education campaign in jammu

हर बच्चे को स्कूल पहुंचाने की मुहिम शुरू

Sun, 03 Aug 2014 03:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 03 Aug 2014 03:59 PM IST
विज्ञापन
education campaign in jammu

स्कूली शिक्षा विभाग की सचिव निर्मल शर्मा ने शुक्रवार को केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान और साक्षर भारत मिशन पर हो रहे काम का भी जायजा लिया।

विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने जम्मू संभाग के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे तीस सितंबर तक अपने संबंधित जिलों में दाखिला अभियान चलाएं और यह सुनिश्चित करें कि हर बच्चे का स्कूल में दाखिल करवाया जाए।
विज्ञापन


स्कूली शिक्षा निदेशालय में हुई बैठक में निदेशक एचआर पखरू के अलावा संयुक्त निदेशकों, मुख्य शिक्षा अधिकारियों, डाइट के प्रिंसिपल, सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंताओं सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव ने कहा कि यदि कोई बच्चा स्कूल में दाखिल हुए बिना रह गया तो संबंधित मुख्य शिक्षा अधिकारियों की एपीआर में यह शामिल किया जाएगा।

उन्होंने एसएसए और रमसा योजनाओं पर मुख्य शिक्षा अधिकारियों और इंजीनियरिंग विभाग में आपसी समन्वय पर जोर दिया ताकि बेहतर काम हो सकें। उन्होंने सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलने पाले मिड डे मील की गुणवत्ता पर खास ध्यान दिए जाने के भी निर्देश जारी किए।


वहीं सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता पर आधारित शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि जिन स्कूलों के शिक्षकों का परीक्षा परिणाम बेहतर होगा उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए प्रोत्साहना प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed