{"_id":"adcd3c6b4e4a2ef5f078a7b68a9b883e","slug":"education-board-declared-date-sheet-of-kashmir-division-s-10th-class-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजूकेशन बोर्ड ने कश्मीर संभाग के दसवीं बोर्ड की डेट जारी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एजूकेशन बोर्ड ने कश्मीर संभाग के दसवीं बोर्ड की डेट जारी की
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 10 Oct 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन की तरफ से बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं के लिए काम शुरू कर दिया है। जम्मू कश्मीर बोर्ड आफ स्कूल ने कश्मीर संभाग के दसवीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा की डेटशीट भी जारी कर दी है। कश्मीर में नौ नवंबर से दसवीं की वार्षिक परीक्षा आरंभ हो रही है।
विज्ञापन
कश्मीर संभाग में विंटर जोन के स्कूल हैं। कश्मीर में प्रत्येक वर्ष बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं नवंबर में शुरू हो जाती है। लेकिन 2014 में बाढ़ के कारण वार्षिक परीक्षाएं मार्च 2015 में ली गई थी। 2015 के सेशन में कश्मीर में समय पर परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं।
विज्ञापन
नौ नवंबर को पहला पेपर एडिशनल ओपशनल सब्जेक्ट के पेपर के साथ आरंभ हो रही है। इसके बाद दूसरा पेपर दस नवंबर अंग्रेजी का होगा। 14 नवंबर शनिवार को विज्ञान का पेपर होगा।
विज्ञापन
17 नवंबर को सोशल स्टडी, 20 नवंबर को उर्दू, हिंदी और 23 नवंबर को गणित, म्यूजिक, पेंटिंग का पेपर होगा। प्रेक्टिकल के लिए बोर्ड की तरफ से अलग से डेटशीट जारी होगी।
डेट शीट देखने के लिए क्लिक करें