{"_id":"62e8270b01176a50b853c835","slug":"education-akhnoor-news-jmu2651585145","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजा हरि सिंह डीएवी पब्लिक स्कूल का दर्जा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजा हरि सिंह डीएवी पब्लिक स्कूल का दर्जा बढ़ा
विज्ञापन
महाराजा हरिसिंह डी.ए.वी पब्लिक स्कूल में हवन करते विद्यार्थी व अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। महाराजा हरि सिंह डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार का दिन ऐतिहासिक रहा। स्कूल ने सीबीएसई से सीनियर सेकेंडरी की मान्यता प्राप्त कर ली है। इसमें ग्यारहवीं कक्षा को प्रारंभ कर दिया गया है। अभी विद्यालय में कॉमर्स और कला संकाय में प्रवेश दिए गए।
प्रधानाचार्य विपिन कुमार शर्मा ने बताया कि अखनूर के निवासियों की मांग थी कि विद्यालय को सीनियर सेकेंडरी स्तर तक बढ़ाया जाए। नगर के सम्मानित नागरिकों की मांग को ध्यान में रखते हुए विद्यालय ने प्रयास किया और सीबीएसई से सीनियर सेकेंडरी की मान्यता प्राप्त कर ली है। आज से यहां ग्यारहवीं कक्षा प्रारंभ कर दी गई है। अभी कॉमर्स और कला संकाय में प्रवेश दिए गए हैं। इस अवसर पर कक्षा ग्यारह के विद्यार्थियों के लिए यज्ञ किया गया। प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया और आशीर्वाद दिया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विद्यालय पूर्व की भांति शैक्षणिक स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करेगा और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।
प्रधानाचार्य विपिन कुमार शर्मा ने विद्यालय की उन्नति और सहयोग के लिए कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान डॉ. पूनम सूरी, निदेशक डॉ. जेपी शूर, अध्यक्ष एचएल गंधार, मैनेजर एसके अरोड़ा, प्रबंध समिति सदस्य सुखदेव सिंह पवार, सुदेश मगोत्रा, कर्नल बाना राम शर्मा एवं समस्त अखनूर के नागरिकों का विशेष धन्यवाद अदा किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सुनीता, विनीता, अनिता, राकेश, शीतल सिंह, शीतल गुप्ता, अभिषेक, वंदना शर्मा, अमित, नरेंद्र, नंदा आदि उपस्थित रहे।