फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   eclipse

कल मध्यरात्रि को लगेगा उपच्छाया चंद्रग्रहण

विज्ञापन
eclipse
जम्मू। इस वर्ष का दूसरा उपच्छाया चंद्रग्रहण पांच और छह जून की मध्यगत रात्रि को लगने वाला है। इसके समय और सूतक काल को लेकर लोगों में काफी असमंजस बना हुआ है। उपच्छाया चंद्रग्रहण के विषय में महंत रोहित शास्त्री ने बताया कि उपच्छाया ग्रहण वास्तव में चंद्रग्रहण नहीं होता। हर चंद्रग्रहण लगने से पहले एवं बाद में भी चंद्रमा को पृथ्वी की इस उपच्छाया से गुजरना पड़ता है, जिसे ग्रहण की संज्ञा नहीं दी जा सकती। हमारे धर्मशास्त्रकारों ने इस तरह के उपच्छाया में चंद्र बिंब पर मालिन्य मात्र छाया आने के कारण उन्हें ग्रहण कोटि में नहीं रखा। यह केवल मांद्य चंद्र ग्रहण हैं,( मांद्य का अर्थ होता है न्यूनतम यानी मंद होने की क्रिया)। चूंकि इस ग्रहण में चंद्रमा का कोई हिस्सा नहीं छिपेगा, बल्कि चांद मटमैला सा दिखेगा। यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण पांच जून को रात 11:16 बजे शुरू होगा। इसका मध्य 12.55 बजे होगा, इसका मोक्ष रात 02.34 बजे होगा। भारत सहित यूरोप, हिंद महासागर, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया आदि देशों में यह उपच्छाया चंद्रग्रहण दिखाई देगा। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed