फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   EC issues notification for seconde phase in j&k election

दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 9 नामांकन रद्द

Sat, 08 Nov 2014 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 08 Nov 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
EC issues notification for seconde phase in j&k election

चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 18 सीटों के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। इस बीच पहले चरण की 15 सीटों के लिए दाखिल 156 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के बाद नौ उम्मीदवारों के पर्चे रद्द किए गए। नामांकन करने वाले 156 उम्मीदवारों में से 147 के पर्चे वैध पाए गए। दस नवंबर को नाम वापसी की अंतिम तिथि है। इसके बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।

विज्ञापन


पहले चरण में गुरेज, किश्तवाड़, इंदरबल, सोनावरी, डोडा, कारगिल, नोबरा, लेह, जंसकार, रामबन, बनिहाल, कंगन, भद्रवाह, बांडीपोरा और गादंरबल सीटों के लिए मतदान 25 नवंबर को होगा। दूसरे चरण में जिन 18 सीटों के लिए चुनाव होंगे, उनमें रियासत के चार मंत्री कुपवाड़ा से मीर सैफुल्ला, हंदवाड़ा से चौधरी मोहम्मद रमजान, नूराबाद से सकीना इट्टू, गूल अरनास से एजाज अहमद खान प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन


इनके अलावा देवसर से डिप्टी स्पीकर और पीडीपी नेता मो. सरताज मदनी मैदान में होंगे। पहले चरण में सात मंत्रियों सज्जाद अहमद किचलू, अब्दुल मजीद वानी, नवांग रिगजिन जोरा, मोहम्मद अकबर लोन, नजीर गुरेजी, फिरोज अहमद और मियां अल्ताफ की प्रतिष्ठा दांव पर है। दूसरे चरण की सीटें हैं- गुलाब गढ़, रियासी, गूल अरनास, उधमपुर, चिनैनी, रामनगर, सुरनकोट, मेंढर, पुंछ हवेली, करनाह, कुपवाड़ा, लोलाब, हंदवाड़ा, लंगेट, नूराबाद, कुलगाम, होम शालीबाग और देवसर।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे चरण का चुनाव कार्यक्रम
नामांकन की अंतिम तिथि : 14 नवंबर
पर्चों की जांच : 15 नवंबर
नाम वापसी : 17 नवंबर
मतदान : 02 दिसंबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed