फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Earthquake Today in Jammu and Kashmir News: hits jammu kashmir depth reported only 5 km 

Earthquake Today: जम्मू-कश्मीर की धरती एक बार फिर हिली, महसूस किए गए भूकंप के झटके

Mon, 28 Sep 2020 12:34 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 28 Sep 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
Earthquake Today in Jammu and Kashmir News: hits jammu kashmir depth reported only 5 km 
जम्मु कश्मीर में भूकंप - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में सोमवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.2 मापी है। सोमवार सुबह 10 बजकर 42 मिनट पर आए भूकंप के केंद्र की गहराई सतह से महज पांच किलोमीटर नीचे थी।

विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को भी दोपहर के वक्त भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी द्वारा रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.8 मापी गई थी, जबकि भूकंप के केंद्र की गहराई सतह से 120 किलोमीटर नीचे थी।
विज्ञापन


शनिवार से पहले गुरुवार को भी सुबह 08:19 बजे गुलमर्ग में 3.7 तीव्रता से भूकंप आया था। इस दौरान लोग अपने घरों से बाहर आ गए थे। इससे पहले मंगलवार को भी जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। लोग धरती हिलते ही अपने घरों से बाहर आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी 11 सितंबर को जम्मू-कश्मीर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 रही। हालांकि झटके बहुत तेज नहीं थे, लेकिन जब लोगों को महसूस हुए तो वह अपने घरों से बाहर निकल आए थे। 

इस भूकंप का केंद्र भारत-पाकिस्तान का बॉर्डर बताया गया था। भूकंप 11 सितंबर को दोपहर 1.53 बजे आया था। इसकी गहराई धरती से 10 किलोमीटर नीचे थी। भूकंप के लिहाज से जम्मू-कश्मीर संवेदनशील इलाके में आता है।


भूकंप से पूर्व में कई बार कश्मीर में तबाही आ चुकी है। आठ अक्तूबर 2005 के दिन कश्मीर में 7.6 तीव्रता वाला भूकंप आया था। इसमें भारत और पाकिस्तान के 80 हजार लोग मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed